कल सुबह 9.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी अंतिम यात्रा, राजघाट के पास होगा अंतिम संस्कार
वेणुगोपाल ने बताया, 'कल 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।

नई दिल्ली (आरएनआई) कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 9.30 बजे दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से शुरू होगी। वेणुगोपाल ने बताया कि मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास 3, मोतीलाल नेहरू रोड पर रखा गया है। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट के समीप किया जा सकता है।
वेणुगोपाल ने बताया, 'कल 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।' उन्होंने बताया, 'कल सुबह 9.30 बजे डॉ. सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से श्मशान घाट तक जाएगी।' भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। मनमोहन सिंह को गुरुवार रात करीब 8.30 बजे गंभीर हालत में नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB
What's Your Reaction?






