करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या; सिर पर लगी थी गोली
झारखंड में एक सनसनीखेज वारदात में 'क्षत्रिय करणी सेना' के प्रदेश अध्यक्ष की कुछ अराजक तत्वों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

जमशेदपुर (आरएनआई) झारखंड के जमशेदपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बीते दिन यानी रविवार शाम को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए उनका शव बरामद किया। उनके सिर पर गोली लगी थी और बाएं हाथ में पिस्तौल थी।
जमशेदपुर पुलिस के मुताबिक, बीते दिन सुबह से ही वे संपर्क में नहीं थे। शिकायत के बाद उनके मोबाइल लोकेशन का पता लगाया गया और शव बरामद किया गया। सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को बालीगुमा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने 46 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विनय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो 'क्षत्रिय करणी सेना' के प्रदेश अध्यक्ष थे। विनय कुछ अन्य लोगों के साथ घर लौट रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर एक होटल के पास गोलीबारी की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है और जांच जारी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






