कमला हैरिस के एरिजोना स्थित अभियान कार्यालय में गोलीबारी, आधी रात के बाद चली गोली
कार्यलय में काम करने वाले कर्मचारियों ने गोलीबारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सामने की खिड़कियों से गोलियां चलाई गई हैं। कार्यालय में यह दूसरी बार ऐसी घटना हुई है।

वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिका के एरिजोना में उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के अभियान कार्यालय में गोलीबारी की गई। पुलिस ने इसकी पुष्टि की। आधी रात के बाद किसी ने गोली चला दी। हालांकि, इस दौरान कार्यालय के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था, लेकिन इस घटना के बाद इमारत के अंदर काम करने और आसपास रहने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई। जासूस अब घटनास्थल पर सबूत जमा कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कर्मचारियों और अन्य लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।
कार्यलय में काम करने वाले कर्मचारियों ने गोलीबारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सामने की खिड़कियों से गोलियां चलाई गई हैं। कार्यालय में यह दूसरी बार ऐसी घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले 16 सितंबर को आधीरात के तुरंत बाद सामने की खिड़कियों पर बीबी गन या पैलेट गन से गोलीबारी की गई थी। इन दोनों घटनाओं के बाद किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
यह घटना पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर दूसरे हत्या के प्रयास के तुरंत बाद घटी। इस हदसे में हवाई निवासी रेयान राउथ को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान ट्रंप पर गोली चलाई गई थी, जिसमें वह बाल बाल बच गए। 20 वर्षीय थोमस मैथ्यू क्रूक्स ने ट्रंप और अन्य दो पर रैली के दौरान गोली चलाई थी। हालांकि, बाद में स्नाइपर्स ने क्रूक्स को मार गिराया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






