कमलनाथ विदेश चले गए, दिग्विजय अब मैदान में आ गए

May 9, 2024 - 22:03
May 9, 2024 - 22:14
 0  5k
कमलनाथ विदेश चले गए, दिग्विजय अब मैदान में आ गए

इंदौर (आरएनआई) कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की मंशा को भांपते हुए न चाहते हुए भी राजगढ से लोकसभा चुनाव  लडऩे वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह अपना चुनाव खत्म होते ही मैदान में आ गए हैं। गुरुवार को अपने कट्टर समर्थक पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के समर्थन में प्रचार के लिए वे रतलाम आ रहे हैं। इसके बाद खरगोन और मंदसौर क्षेत्र में भी प्रचार के लिए जाएंगे।

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहले तो अपने बेटे नकुलनाथ के चुनाव में छिंदवाड़ा में ही उलझे रहे। वहां मतदान होने के बाद अपने समर्थक रामू टेकाम के लिए बैतूल क्षेत्र में एक सभा ली और फिर विदेश चले गए। वे अब 10 मई को वापस लौटेंगे और 11 मई को शाम 5.00 बजे मध्यप्रदेश के बचे हुए आठ संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। कमलनाथ की इस बेरुखी को कांग्रेस नेतृत्व से उनकी नाराजगी से जोडक़र देखा जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0