कठुआ में पहली बार पारा 46.3 डिग्री

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में अगले सात दिन तक लू की चेतावनी जारी की है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कोकरनाग में सोमवार को 22 वर्षों बाद सामान्य से 6.9 डिग्री चढ़कर दूसरी बार अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

May 28, 2024 - 12:29
 0  891
कठुआ में पहली बार पारा 46.3 डिग्री

जम्मू कश्मीर (आरएनआई) जम्मू-कश्मीर में प्रचंड गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। जम्मू संभाग के कठुआ जिले में पहली बार अधिकतम पारा 46.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। काजीगुंड में भी सोमवार को मई की गर्मी ने ऑलटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां दिन का अधिकतम तापमान 43 साल बाद सामान्य से 8.7 डिग्री चढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां 31 मई 1981 को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया था। इसी तरह अमूमन ठंडे रहने वाले कोकरनाग, भद्रवाह, पहलगाम जैसे इलाकों में भी गर्मी का प्रकोप जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में अगले सात दिन तक लू की चेतावनी जारी की है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कोकरनाग में सोमवार को 22 वर्षों बाद सामान्य से 6.9 डिग्री चढ़कर दूसरी बार अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 15 मई 2001 को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसी तरह भद्रवाह में 23 वर्षों बाद सामान्य से 5.1 डिग्री चढ़कर अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह मई में तीसरा अधिकतम तापमान रहा। इससे पहले 26 मई 2024 को अधिकतम तापमान 34.7 और 30 मई 2000 को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पहलगाम में भी 23 वर्षों बाद दूसरा अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री चढ़कर 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इससे पहले 23 मई 2000 को अधिकतम तापमान 30. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम पारा सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में सामान्य से 5.2 डिग्री चढ़कर 22.4, बनिहाल में सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 32.4, बटोत में सामान्य से 3.9 डिग्री चढ़कर 32.7 और कटड़ा में सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में लगातार दूसरे दिन लू से राहत नहीं मिल पाई। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री चढ़कर 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रचंड गर्मी के कारण जम्मू के अधिकांश बाजारों में दिन में लोगों की आवाजाही बहुत कम रह गई है। आगामी 29 मई तक लगभग मौसम साफ रहेगा। 30 और 31 मई के बीच बारिश हो सकती है, लेकिन 3 जून के बाद फिर तेज गर्मी पड़ेगी।

कश्मीर घाटी में जहां दिन के तापमान ने कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, वहीं रात का पारा भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। काजीगुंड में न्यूनतम पारा 12.4 डिग्री, कोकरनाग में 13.6 डिग्री, कुपवाड़ा में 12.0 और गुलमर्ग में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.