कछौना हमारी जन्म भूमि है, कछौना के विकास के लिए सतत प्रयासरत हूं:-अशोक अग्रवाल

कछौना, हरदोई (आरएनआई) विकासखंड कछौना के अंतर्गत जिला पंचायत द्वितीय क्षेत्र में कराए गए कार्यों को जनप्रतिनिधि गणों ने रिमोट बटन दबाकर शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिसमें 10 करोड़ की लागत की योजनाओं की सौगात दी। जिससे क्षेत्र के विकास को नई पहचान मिली। यह कार्यक्रम गौसगंज के एक निजी गेस्ट हाउस में वृहस्पतिवार की अपराहन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथिगणों द्वारा देश की महान विभूतियों पर पुष्पित अर्पित व दीप प्रज्वलन कर की गई। जनप्रतिनिधि गणों की को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्र के प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण, राजनीतिक व्यक्तियों, पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधि गणों ने क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर वाटर कूलर, जल निकासी हेतु नाला, हाईमास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट आदि विकास कार्य लागत 10 करोड़ की धनराशि से क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण व शीलान्यास किया।
इस अवसर पर सेवा निवृत शिक्षक बाबूराम कनौजिया ने बताया पूजा पटेल के जिला पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य करके एक नजीर पेश की है, उनके द्वारा कराए गए कार्यों से आम जनमानस को काफी राहत मिल रही है, उन्होंने जनप्रतिनिधि गणों के आगे लखनऊ पलिया हाईवे से बराही ग्राम संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग रखी। यह मार्ग काफी क्षतिग्रस्त है। खड़ंजा पूरी तरह से उखड़ चुका है। इस मार्ग पर कई विद्यालय हैं। आवागमन दुष्कर है। जिसपर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने इस मार्ग का निर्माण प्रमुखता से कराने की बात कही। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा कछौना हमारी जन्म भूमि है। कछौना के विकास के लिए सतत प्रयासरत है। जिला पंचायत पूजा पटेल को जहां हमारी आवश्यकता हो, वहां हम मजबूती से खड़े मिलेंगे। हम क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा शासन प्रशासन से प्रयासरत रहते हैं, सभी के प्यार से क्षेत्र के विकास को नई पहचान मिल रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता पी०के० वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहां डबल इंजन की सरकार साफ नियत व विकास की सोच के कारण योजनाओं का लाभ सीधे आम जनमानस को मिल रहा है। पूजा पटेल का प्रयास काफी सराहनीय है। इस तरह के आयोजन से जनप्रतिनिधि गणों की आमजन मानस के प्रति जवाब देही बनती है। उसे सीधा संवाद होता है। पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों देशवासियों को धर्म के आधार पर मौत के घाट उतार दिया है। इनका संरक्षण देने वालों को बक्सा नहीं जाएगा और मदद करने वालों को विनम्र श्रद्धांजलि व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करते हैं। स्नातक सदस्य विधान परिषद इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा यह कार्यक्रम यादगार रहेगा। इस तरह से आयोजन एक अच्छी शुरुआत है। जिला पंचायत पूजा पटेल ने आम जनमानस की समस्याओं को ध्यांगत रखते हुए शुद्ध पेयजल, संपर्क मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी हेतु नाला निर्माण आदि कार्यों को कराकर क्षेत्र के विकास में नई इबारत लिखी है।संडीला मल्लावा मार्ग से हमारे गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराया। पहलगाम में आतंकी घटना से हर देशवासी का मन दुखी है। हमारी अस्मिता पर हमला हुआ है। कौन कहता हैं आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है, यहां धर्म पूछ कर हमला किया, ऐसा जख्म दिया, जो कभी नहीं भूलेगा। यह समय हम सबको एक साथ एकजुटता से खड़े होने का है। असली श्रद्धांजलि तभी होगी जब उन्हें ऐसी सजा मिलेगी उनकी पीढ़ी याद रखें। हम गौसगंज गांव में चार ग्राम सभाओं को जोड़कर नगर पंचायत बनाने के लिए प्रयासरत है। जिससे क्षेत्र का बेहतर विकास हो सके। जिला अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा आज राष्ट्रीय पंचायत दिवस है। जिसपर यह कार्यक्रम यादगार है। देश के विकास की नीव गांव है, गांव जब मजबूत सशक्त होंगे तभी देश सशक्त व मजबूत होगा। जिला पंचायत पूजा पटेल का ग्रामीण विकास में अहम योगदान है। वह सदैव विकास के लिए जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में मांग करती रहती हैं। जिसका नतीजा है क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में नई इबादत लिखी है। इस अवसर पर विधायक रामपाल वर्मा ने कहा विकास एक सतत प्रक्रिया है। ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों की मांग पर वह हमेशा क्षेत्र के मुद्दों को सदन में उठते रहते हैं। जिससे सब मिलकर बालामऊ विधानसभा के विकास में नए आयाम लिखे जा रहे हैं। आतंकवाद के कारण दुख की घड़ी में हम सब एकजुटता का परिचय देते हुए देश के साथ खड़े मिले, अपने नेतृत्व पर विश्वास रखें, कोई बड़ा होने वाला है, जिससे करारा जवाब मिल सके। जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा इस तरह के विकास कार्य करके पूजा पटेल ने महिला सशक्ति करण का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके द्वारा बेहतर कार्य से महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी। आधी आबादी की मजबूती से हमारा देश विकसित राष्ट्र बनेगा। देश के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका है। डबल इंजन की सरकार ने बेहतर माहौल दिया, जहां महिलाएं खुलकर अपने सपनों को उड़ान दे सकें। आतंकवादियों ने केवल धर्म पहुंचकर हमला किया, ऐसा जहर दिया, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा। हम सब इस समय आपस में जातियों में नहीं बंटना है। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत पूजा पटेल ने कहा वह हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहूंगी, सभी का आभार जताया। डॉक्टर प्रत्युष वर्मा ने कहा आप सभी के प्यार स्नेह व सहयोग से क्षेत्र के विकास कार्यों को करने की ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अभिलाष ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण, जिला पंचायत, शिक्षकगण, प्रबुद्धजन पुरुष महिलाएं, नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज, मण्डल अध्यक्ष मदन राठौर, नवीन पटेल, जिला मंत्री अजय शुक्ला, महामंत्री शिवम मिश्रा, युवा नेता संचित अग्रवाल, पूर्व प्रधान श्याम सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रवीश कुमार सिंह, प्रबंधक डॉक्टर नरेंद्र सिंह पटेल, इंजीनियर अर्चना सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, प्रधान राजेश सिंह, गौतम कनौजिया, श्रीश मिश्रा, रविंद्र कुमार सिंह उर्फ चंदू, सेवानिवृत्ति एडीओ पंचायत लालचंद, अब्दुल कुद्दूस, योगेंद्र कुमार योगी जी, लालाराम गौसगंज एजेंसी संचालक मोहित सिंह, मीडिया प्रभारी अनुज गुप्ता, जगदंबा, शशि भूषण, प्रधान अशोक सिंह, प्रबंधक ज्ञाना स्कूल श्याम कुमार सिंह, जिला पंचायत सौरभ, ओम प्रकाश पाल, गुफरान कमालपुर, सद्दीक, डॉक्टर नृपेन्द्र वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।
What's Your Reaction?






