कछौना मे जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Aug 12, 2024 - 18:28
Aug 12, 2024 - 18:29
 0  729
कछौना मे जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

कछौना, हरदोई( आरएनआई )विधानसभा बालामऊ के अंतर्गत नगर कछौना में सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल के निज आवास से जनप्रतिनिधि सांसद अशोक रावत व विधायक रामपाल वर्मा व सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, नगर प्रमुख राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला के नेतृत्व में सभासद गण व्यापारी बन्धु, ग्राम प्रधान गण, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण, भाजपा पदाधिकारी गण सहित पुरुष, युवाओं ने पूरे उत्साह व उल्लास के साथ नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कछौना के प्रमुख मार्गो से होते हुए संगीता सरस्वती शिशु मंदिर में समापन हुई। सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा स्वतंत्रता दिवस की अलग को जगाए रखने व स्वतंत्रता सेनानियों को यादगार करने का मूवमेंट है। देश की आजादी में बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को याद कर एक ऊर्जा मिलती है। इस तरह के आयोजन से प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होती है। सांसद अशोक रावत ने कहा घर-घर तिरंगा के पल को यादगार बनाने के लिए देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्र भावना से बढ़कर भाग ले रहा है। बड़े त्याग व संघर्ष के बाद आजादी मिली है। इस पल को सेलिब्रेट कर सभी लोग एकजुट होकर राष्ट्र भावना देश को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान करें। विधायक रामपाल वर्मा ने बताया इस तरह के आयोजन से राष्ट्र भावना विकसित होती है। इस पल को त्यौहार की तरह सेलिब्रेट करें। लोगों में काफी उत्साह उल्लास था। इस यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज ने कहा यह पल हमें अधिकार के साथ कर्तव्य बोध कराता है। हमें अच्छे नागरिक के तौर पर अपने राष्ट्र के लिए बेहतर करना चाहिए।

इस यात्रा में युवा नेता संचित अग्रवाल, अर्जित वर्मा, कार्यक्रम संयोजक मयंक सिंह, जिला मंत्री अजय शुक्ला, जिला कार्य समिति के सदस्य ब्रम्ह कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री अनूप दीक्षित, महामंत्री शिवम मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता सहित व्यापारी बंधु राहुल अग्रवाल, ग्राम प्रधान गण सिद्धपाल, सत्यम सिंह, महेश गुप्ता, पूर्व ग्राम प्रधान अवधेश गुप्ता, मुकेश सिंह उर्फ गोलू, विनीत लाला, सुशील पाल, ब्लॉक प्रमुख पति अमरनाथ सहित प्रबुद्धजनों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)