कछौना के पूर्व नगर अध्यक्ष का लम्बी बीमारी के चलते निधन

Jun 7, 2024 - 19:13
Jun 7, 2024 - 19:17
 0  2.3k
कछौना के पूर्व नगर अध्यक्ष का लम्बी बीमारी के चलते निधन

कछौना, हरदोई (आरएनआई) पूर्व नगर अध्यक्ष श्रीनिवास अग्रवाल का बीती रात कई वर्षों से प्रभावित बीमारी के चलते निधन हो गया। इन्होंने अपने कार्यकाल में कछौना को विकास का नया आयाम दिया था। युवाओं को खेलकूद प्रोत्साहन हेतु स्व० पिता केदारनाथ की स्मृति में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आज भी यादगार है। कछौना सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से पारिवारिक रिश्ते थे। अपने पीछे दो पुत्र अचल अग्रवाल, निखिल अग्रवाल व पुत्री सलोनी अग्रवाल को छोड़कर चले गए। इनका अंतिम संस्कार मेंहदी घाट पर किया गया है। मुखाग्नि बड़े पुत्र अचल अग्रवाल ने दी।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने पूर्व नगर अध्यक्ष पति जगदीश गुप्ता, सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, वर्तमान नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला, जय भगवान अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, रवि गुप्ता, ओमप्रकाश मिश्रा, योगेंद्र गुप्ता उर्फ डब्बू, उदयभान अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अपना दल राजेंद्र गौतम, व्यापार मण्डल संरक्षक रामखेलावन गुप्ता, प्रबंधक डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल, मुकेश सिंह उर्फ गोलू, प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह, सुनील सोनी, पूर्व प्रधान मनोज पाल, बसंत सिंह, सोनू पाठक, श्रीश मिश्रा, विनीत लाला, महबूब अली, अशोक वर्मा गोपार, मनीष सिंघल, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अयूब, ग्राम प्रधान निर्भय राजवंशी, सिद्धपाल, पूर्व प्रधान अवधेश गुप्ता, ग्राम प्रधान छविनाथ मौर्य, वारिस मियां, बबलू सिंह टिकारी, सुनील अग्रवाल, योगेश सिंह, राजवीर सिंह उर्फ रानू, मनोज गुप्ता, क्रांतिवीर सिंह, किशन अग्रवाल, सभासद गण, ग्राम प्रधान गण, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणों सहित गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि देते हुए उनके कार्यकाल को याद किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)