कच्छ में महसूस हुए भूकंप के झटके, कर्नाटक में भी कांपी धरती
कच्छ के अलावा कर्नाटक के विजयपुर जिले में 3.1 तीव्रता से भूकंप आया है। एनसीएस की डेटा के अनुसार शुक्रवार की सुबह 6:52 बजे क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नई दिल्ली, (आरएनआई) गुजरात के कच्छ में शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस हुए। नेशनल सेंटर फॉल सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार रेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई है।
कच्छ के अलावा कर्नाटक के विजयपुर जिले में 3.1 की तीव्रता से भूकंप आया। एनसीएस की डेटा के अनुसार शुक्रवार की सुबह 6:52 बजे क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके 10 किमी की गहराई पर आया।
शुक्रवार की सुबह 3.8 की तीव्रता से मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग और उससे जुड़े क्षेत्रों में भुकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है। भूकंप के झटके शहर के दक्षिण-पश्चिम में मॉफलंग इलाके में 14किमी की गहराई पर आया।
महाराष्ट्र के नवी मुंबई एक महिला ने दो नाबालिगों पर अपने 10वर्षीय बेटे के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों ही पड़ोसी हैं और उल्वे में रहते हैं। आरोपियों में एक की उम्र 15 और दूसरी की उम्र 16 बताई जा रही है। बच्चे की मां ने बताया कि उसके बेटे के साथ पांच अगस्त और दो सितंबर को आवासीय परिसर में दुष्कर्म किया गया था। साथ ही दोनों आरोपियों ने बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
नेरुल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।
नशीली दवाओं के मामले में गिरफ्तार रूसी आरोपी आदालत से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने बताया कि बुधवार को मापुसा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय से कोलवेल सेंट्रल जेल तक जाने के दौरान वह भागने की कोशिश करने लगा।
अदालत से बाहर निकलने के बाद आरोपी को पुलिस की वैन में बैठाया जा रहा था, लेकिन वह छलांग लगाकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिसकर्मियों ने रूसी आरोपी का पीछा किया और 100 मीटर भागने के बाद उसे पकड़ लिया।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






