एस.बी.एस. यूनियन पब्लिक स्कूल मे मनाया अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

Oct 11, 2023 - 20:43
Oct 11, 2023 - 21:03
 0  189
एस.बी.एस. यूनियन पब्लिक स्कूल मे मनाया अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

सासनी- 11 अक्टूबर। अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब सासनी व एस.बी.एस. यूनियन पब्लिक स्कूल के द्वारा बालिकाओं (किशोरियों) के शारीरिक स्वास्थ्य सम्बन्धित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से डा. नीतू सिंह और डा. अल्का सैंगर ने बालिकाओं के हाईजिन और सेनिटेशन के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें इन सब बातों के प्रति जागरूक किया। सामाजसेवी श्रीमती प्रज्ञा वाष्र्णेय ने गुड टच और बैड टच के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालिकओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मरक्षा करने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकायें तथा छात्रायें मौजूद रहीं। रोटरी क्लब पदाधिकारियों तथा विद्यालय निदेशक डा. विकास सिंह ने सभी अतिथीगणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अन्त में चिकित्सकों ने बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस कार्यक्रम में रोटेरियन उत्तम वाष्र्णेय, राजकुमार अग्रवाल, आशीष वाष्र्णेय, विपुल लुहाडिया, विमल वाष्र्णेय, अम्बुज जैन आदि मौजूद थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow