एसबीएस पब्लिक इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू

Nov 10, 2023 - 17:22
 0  432
एसबीएस पब्लिक इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू

एसबीएस पब्लिक इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू

हरदोई( आरएनआई)विकासखंड कछौना की ग्राम सभा बालामऊ में स्थित एसबीएस पब्लिक इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। जिसका शुभारंभ कालेज के प्रबंधक पी०के० सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदर्शन किया। प्रबंधक ने बताया इस तरह के खेलकूद प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। स्वास्थ्य शरीर में स्वास्थ्य मस्तिष्क निवास करता है। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता दौड़, कबड्डी, खो-खो ऊंची कूद, लंबी कूद, संस्कृतिक गतिविधियां, सुलेख, गीत, अंताक्षरी आदि के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन किया। सफल प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया गया।

             इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती विमलेश तिवारी, बालमुकुंद बाजपेई, संचालक निर्भय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश, शहाबुद्दीन, विमलेश तिवारी, शिक्षक गण सहित अभिभावक गण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)