एशिया में पैदा हुए कोबरा सांप, फिर अफ्रीका चले गए; भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में फैली इनकी प्रजाति
कोबरा सांप के पूर्वज एशिया में उत्पन्न हुए थे, लेकिन इनके वंशज टेथिस सागर के माध्यम से अफ्रीका चले गए।

नई दिल्ली (आरएनआई) किंग कोबरा, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के उष्णकटिबंधीय जंगलों में पाया जाता है। भारत में यह सांप हिमालय की तलहटी, तराई, पश्चिमी घाट, पूर्वोत्तर राज्यों, मध्य भारत के कुछ हिस्सों और पूर्वी घाटों में पाया जाता है। ताजा अध्ययन के अनुसार कोबरा सांप के पूर्वज एशिया में उत्पन्न हुए थे, लेकिन इनके वंशज टेथिस सागर के माध्यम से अफ्रीका चले गए।
प्रचलित सिद्धांत को चुनौती देती है कि सांपों का यह परिवार अफ्रीका में ही उत्पन्न हुआ और फिर वहां फैल गए। अमेरिका और फिनलैंड के शोधकर्ताओं की एक टीम ने कोबरा की वास्तविक उत्पत्ति के समय और स्थान का पता लगाने के लिए जीनोम का उपयोग किया है। अध्ययन के अनुसार एलापोइडिया दिलचस्प सांप प्रजातियों का एक विविध समूह है। इसमें कोबरा, मांबा, क्रेट, किंग कोबरा, समुद्री सांप, रेत के सांप और बुर्जिंग एस्प सांप शामिल हैं। मोनोकल्ड कोबरा ( नाजा कौथिया ) प्रजाति भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र, ओडिशा और हरियाणा में व्यापक रूप से फैली हुई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






