एमसीडी वार्ड कमेटी के चुनाव, AAP और कांग्रेस के बीच हुआ गठबंधन
केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद एमसीडी की 12 वार्ड समितियों के चुनाव आज हो रहे हैं। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर एमसीडी के आयुक्त अश्वनी कुमार ने सभी वार्ड समितियों के चुनाव कराने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए गए।

नई दिल्ली (आरएनआई) एमसीडी वार्ड कमेटी के चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ। दोनों पार्टी शाहदरा उत्तरी वार्ड कमेटी में मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्षद को आम आदमी पार्टी समर्थन करेगी जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष व स्थाई समिति के सदस्य के चुनाव में आप को वोट करेगी।
रोहिणी वार्ड कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी पार्षद ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा पार्षद को हराया।
एमसीडी की केशवपुर वार्ड कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ। यहां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थाई समिति के सदस्य पद पर भाजपा के पार्षद निर्विरोध चुने गए।
रोहिणी वार्ड कमेटी में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए दोनों दलों के पार्षद मतदान करने लगे। इस जोन में आम आदमी पार्टी के 12 पार्षद हैं जबकि भाजपा के 8 पार्षद हैं, एक पार्षद कांग्रेस का है।
एमसीडी की केशवपुर वार्ड कमेटी का चुनाव शुरू हुआ। इस कमेटी में भाजपा का भारी बहुमत है। इस कारण आम आदमी पार्टी ने अपने पार्षदों के नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर रखे लिहाजा भाजपा के पार्षद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थाई समिति सदस्य के पद पर निर्विरोध निर्वाचित होंगे।
MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, 'हम पक्के तौर पर जीत रहे हैं, हमें पूरा भरोसा है। जीतने के बाद हमारे नगर पार्षद जो पिछले डेढ़-दो साल से अपनी वार्ड कमेटी के सामने अपनी समस्याएं नहीं रख पा रहे थे, वो स्टैंडिंग कमेटी बनने के बाद अपने क्षेत्र में जाकर विकास करेंगे। जब स्टैंडिंग कमेटी बनेगी तो बहुत सारे काम जो अटके हुए थे, वो सब स्टैंडिंग कमेटी पूरे करेगी। स्टैंडिंग कमेटी भाजपा की बनेगी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बनेगी।'
सिटी पहाड़गंज और करोल बाग वार्ड कमेटी के चुनाव संपन्न हुए। दोनों वार्ड कमेटी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थाई समिति के सदस्य पद पर आम आदमी पार्टी के पार्षद निर्विरोध चुने गए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






