एकादशी पर ब्रज में उमड़ी भीड़, भक्तों ने बिहारी जी संग खेली होली

Feb 20, 2024 - 16:36
Feb 20, 2024 - 16:36
 0  972
एकादशी पर ब्रज में उमड़ी भीड़, भक्तों ने बिहारी जी संग खेली होली

मथुरा (आरएनआई) मथुरा  के वृंदावन में एकादशी पर मंगलवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। सुबह भक्तों ने बांके बिहारी के साथ होली भी खेली। भक्तों ने परिक्रमा भी लगाई। वृंदावन की गलियां राधे-राधे के जयकारों से गूंजती रहीं। यही हाल मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में रहा सुबह से ही  दर्शन के लिए भक्त पहुंचे। यहां ठाकुरजी का विशेष शृंगार किया गया। प्राचीन केशव देव मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ ठाकुरजी के श्रीविग्रह का अभिषेक किया गया। गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग पर भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रुके। परिक्रमा मार्ग दिनभर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। तीर्थनगरी के अन्य मंदिरों में भी भीड़ रही। दिल्ली-हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आए हैं। इससे प्रेम मंदिर तिराहा, विद्यापीठ चौराहा, सौ फुटा रोड एंट्री प्वाइंट और अटल्ला समेत कई मार्ग पर जाम के हालात रहे। इधर, गिरिराजजी के जयकारों से तलहटी गूंज उठी। हजारों भक्तों ने परिक्रमा लगाई। आधी रात से ही भक्तों ने दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर परिक्रमा लगाना शुरू कर दिया। दिन में भीड़ और बढ़ गई। भक्तों की भीड़ से गिरिराज तलहटी भक्ति के सागर में डूब गई। भीड़ के आगे प्रशासन की व्यवस्थाएं ध्वस्थ रहीं। परिक्रमा मार्ग पर वाहनों के प्रवेश से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0