एक लाख फॉर्मर रजिस्ट्री करने वाली प्रदेश की पहली तहसील बनी संडीला

Jan 30, 2025 - 18:03
Jan 30, 2025 - 18:04
 0  621
एक लाख फॉर्मर रजिस्ट्री करने वाली प्रदेश की पहली तहसील बनी संडीला

हरदोई (आरएनआई )30 जनवरी का दिन जनपद के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण लेकर आया जब जनपद की संडीला तहसील 1 लाख फॉर्मर रजिस्ट्री करने वाली प्रदेश की पहली तहसील बनी। जनपद पहले से ही प्रदेश में प्रथम चल रहा था। एक समय पर जनपद फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रदेश में 74वें स्थान पर चल रहा था। कृषि विभाग द्वारा संज्ञान में लाये जाने पर जिलाधिकारी ने इसको गंभीरता से लिया और नये वर्ष के पहले दिन से प्रशासनिक मशीनरी में पूरा जोश भरा। अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पूरे मनोयोग से कार्य किया और जनपद को प्रदेश में प्रथम बना दिया। उस समय तक पूरे जनपद में 1 लाख से कम फॉर्मर रजिस्ट्री हुई थी। एक महीने से भी कम समय में ऐसी उपलब्धि हासिल की कि पाँच तहसीलों में से एक तहसील संडीला ने ही एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर तहसील संडीला के राजस्व, ग्राम्य विकास, कृषि एवं पंचायती राज विभाग के सभी सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। कॉमन सर्विस सेंटरों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। संडीला तहसील की यह उपलब्धि जनपद व प्रदेश की अन्य तहसीलों में उत्साह भरने का कार्य करेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)