एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव पर आमजनों ने दी सहमती

Apr 27, 2025 - 20:10
Apr 27, 2025 - 20:10
 0  54
एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव पर आमजनों ने दी सहमती

गुना (आरएनआई) एक राष्ट्र-एक चुनाव लेकर शनिवार को वार्ड क्रमांक 16 के श्री हनुमान मंदिर पर बैठक रखी गई। जिसमें आमजनों ने एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई। उक्त कार्यक्रम में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, एक राष्ट्र एक चुनाव के जिला संयोजक एडवोकेट हरिसिंह यादव, सह संयोजक रविंद्र सिंह रघुवंशी टिल्लू, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज दुबे, मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, पार्षद दिनेश शर्मा, सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में वार्ड के आम जन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने कहा कि विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए एक राष्ट्र-एक चुनाव जरूरी है। भारत में सभी राजनीतिक दलों को हर समय चुनाव के लिए तैयार रहना पड़ता है जिससे समय और धन की बर्बादी होती है। विकास परियोजनाएं भी रुकती हैं और प्रशासनिक अमला व्यस्त रहता है। इन सब समस्याओं से निजात पाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर सभी राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम जनता को अपनी सहमति जतानी चाहिए। क्योंकि एक देश एक चुनाव से देश का पैसा और ऊर्जा सही जगह पर लगेगा तो देश का विकास और अधिक गति से होगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0