'एक पेड़ माँ के नाम' पौधरोपण अभियान बना जनअभियान

Jul 20, 2024 - 19:07
Jul 20, 2024 - 19:08
 0  675
'एक पेड़ माँ के नाम' पौधरोपण अभियान बना जनअभियान

कछौना(हरदोई) (आरएनआई) एक पेड़ मां के नाम' पर भावपूर्ण आह्वान पर पूरे प्रदेश में वृहद पौधारोपण अभियान किया गया, जिसकी थीम है 'एक पेड़ मां के नाम' तथा 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान 2024' है। जिसके क्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, नगर पंचायत में नगर अध्यक्ष, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षण संस्थानों, पुलिस प्रशासन, वन विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ जनभागीदारी ने इस मुहिम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने सरकारी विद्यालयों में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जीवन प्रदान करते हैं। पेड़ प्रकृति की तरफ से धरती पर मानवता को दिया गया सबसे अनमोल उपहार है। ब्लॉक परिसर में सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल व जिला अध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन, युवा नेता संचित अग्रवाल, विभागीय कर्मी, ग्राम प्रधानगण व प्रबुद्ध जनों ने पौधारोपण किया। सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल होकर जन भागीदारी अभियान बनाएं। पौधारोपण के साथ पौधा संरक्षित करने की भी जिम्मेदारी हम सभी की है। जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि बिना वृक्षों के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।

नगर वन कामीपुर में नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला ने पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें प्राण वायु, ईंधन, औषधीयों के साथ जीवन देते हैं। वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड नामक गैस को ग्रहण कर हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं, जिससे मानव सभ्यता जीवित है। नगर वन कछौना के लिए सौगात है। यह पर्यावरण की दृष्टि से रमणीय स्थल है। यहां आकर हरे-भरे पर्यावरण को देखकर बहुत सुकून मिलता है। वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ धरा के प्रदूषण को कम करते हैं। जनभागीदारी से धरती को हरा भरा बनाया जा सकता है। हम सब की ये सामूहिक जिम्मेदारी है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में नवागंतुक प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर मुक्ति धवल व वनकर्मी सुशील श्रीवास्तव ने पौधारोपण किया। प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर मुक्ति धवल ने बताया कि कोविड काल के दौरान हम सभी को ऑक्सीजन के महत्व का एहसास हो गया। कितने लोगों की ऑक्सीजन की कमी के चलते जान चली गई। हम सभी बेहतर स्वास्थ्य के लिए हरा-भरा प्रदूषण रहित पर्यावरण बनाने में अपनी महती भूमिका निर्वहन करें। राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता समेत शिक्षक अरविंद कुमार, संजीव कुमार, राधेश्याम राजपूत व शिक्षिका कुसुम शुक्ला, अरुणिमा, गीता वर्मा, सविता सिंह ने पौधे रोपित किये। नगर पंचायत द्वारा अंत्येष्टि स्थल, एमआरएफ सेंटर, कान्हा गौशाला में नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला उर्फ पंकज सहित सभासद टीम व लिपिक जेबी सिंह ने पौधारोपण किया। सभी ने पेड़ों को संरक्षित रखने का संकल्प लिया। कोतवाली कछौना परिसर में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सहित सभी पुलिसकर्मियों ने परिसर में पौधे रोपित किये। कछौना की समस्त ग्राम सभाओं की अपनी वाटिका, पंचायत घर, अमृत सरोवर आदि सार्वजनिक स्थलों पर जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधानगण, क्षेत्र पंचायतगण व प्रबुद्धजनों ने पौधे रोपित किये। ग्रामसभा त्योरी मतुआ की अपनी वाटिका में ग्राम प्रधान असद शाहिद, राजस्व कर्मी अनूप शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश वर्मा, रोजगार सेवक राजेन्द्र मौर्य ने पौधे रोपित किए। विकासखंड कछौना की समस्त शिक्षण संस्थानों में प्रबंधक, प्रधानाचार्य, प्रबंध समिति के पदाधिकारी गणों व नौनिहालों ने पौधे रोपित किए।

सभी की भागीदारी से यह जनअभियान बन गया। राजस्व कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में पैनी नजर बनाए थे। लगातार कई वर्षों से यह अभियान मिशन मोड में चलाया जाता है। करोड़ों पौधे लगाए जाने का लक्ष्य पूरा किया जाता है लेकिन सरकार की आधी अधूरी तैयारी के कारण पौधारोपण की सुरक्षा की कोई व्यवस्था न होने के कारण यह पौधे कुछ ही समय के अंतराल पर सूख जाते हैं अथवा छुट्टा जानवर इन्हें अपनी खुराक बना लेते हैं। यही कारण है कि धरातल पर यह पौधे वृक्ष नहीं बन पाए। यह अभियान फोटो सेशन तक सीमित रहता है। पौधा संरक्षित रखने की जिम्मेदारी किसी की तय नहीं होती है। करोड़ों रुपया खर्च होने के बाद धरती पर हरियाली नजर नहीं आती है। पौधारोपण अभियान केवल कागजों तक ही सीमित रहता है। हरियाली का सपना सपना ही रह जाता है।

इस अभियान में कानूनगो रविंद्र सिंह चौहान, राजस्वकर्मी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, वनकर्मी, एडीओ पंचायत संतोष कुमार, सभासदगण विनीत लाला, लघु सिंचाई अवर अभियंता अशोक पाल, एपीओ अतुल राय, पूर्व प्रधान अवधेश गुप्ता, प्रधान अनूप कुमार, सत्यम सिंह, सिद्धिपाल, शेरु, मदन मिश्रा, गौतम कनौजिया, दिवाकर सिंह, मयंक सिंह, दुर्गेश सिंह, कप्तान, बबलू सिंह, शिक्षक कर्मी सत्य प्रकाश सहित स्वयंसेवी संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)