एक नहीं, अमेरिका से आ रहे दो विमान, इनमें सबसे ज्यादा पंजाब के लोग; राजनीति भी गरमाई
डंकी रूट के जरिये अमेरिका गए भारतीयों को वहां से डिपोर्ट कर भेजा जा रहा है। पांच फरवरी से इसकी शुरुआत हुई थी और अब दो और अमेरिकी विमान अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर आ रहे हैं।

चंडीगढ़ (आरएनआई) अमेरिका (यूएस) में अवैध तरीके से गए भारतीयों को पकड़कर डिपोर्ट किया जा रहा है। ऐसे में डिपोर्ट किए गए भारतीयों लेकर एक नहीं बल्कि दो अमेरिकी विमान आ रहे हैं। एक विमान आज यानी शनिवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। वहीं दूसरा विमान रविवार (16 फरवरी) को पहुंचेगा। इन दोनों विमानों में सबसे ज्यादा लोग पंजाब के हैं।
एक दिन पहले यूएस से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर अमृतसर में अमेरिकी विमान की लैंडिंग पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आपत्ति जताई थी। मान ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट पर अमेरिकी विमान को उतारने की इजाजत दी है। सीएम के इस बयान पर राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दल के नेता सीएम की इस स्टेटमेंट पर उन्हें खरी-खरी सुनाने में लगे हैं।
इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा भारतीय यूएस से डिपोर्ट होकर लौट रहे हैं। 15 जनवरी (शनिवार) को 119 भारतीयों को लेकर अमेरिकन आर्मी का जहाज आ रहा है। विमान पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर रात 10 बजे लैंड करेगा। हालांकि, इस पर भी सबकी नजरें इस डिपोर्शन पर होंगी। इस बार के डिपोर्ट में भी एक सवाल लोगों की जुबान पर रहेगा कि क्या डिपोर्ट किए गए लोग दोबारा हथकड़ी और बेड़ियों में नजर आएंगे।
15 और 16 फरवरी को अमृतसर के एयरपोर्ट पर दो जहाज लैंड होंगे। 15 जनवरी की रात को 10 बजे जो फ्लाइट अमेरिका से आएगी। उसमें 119 भारतीय सवार होंगे। इस फ्लाइट में सबसे ज्यादा 67 लोग पंजाब के हैं। इनमें सबसे ज्यादा गुरदासपुर के 11, कपूरथला के 10, होशियारपुर के 10 और अमृतसर के 7 लोग हैं।
उधर, दूसरी फ्लाइट में 33 लोग हरियाणा, 30 पंजाब, 8 गुजरात, 3 उत्तर प्रदेश, 2 गोवा, 2 -2 महाराष्ट्र और राजस्थान और इसके अलावा, एक शख्स हिमाचल और एक ही व्यक्ति जम्मू और कश्मीर से होगा। पंजाब के गुरदासपुर के 6, जालंधर और अमृतसर के 4-4 लोग हैं।
15 फरवरी के प्लेन में पंजाब के जिलों के इतने लोग
अमृतसर -6
फरीदकोट-1
फतेहगढ़ साहिब-1
फिरोजपुर -4
गुरदासपुर-11
होशियारपुर -10
जालंधर-5
कपूरथला 10
लुधियाना-1
मोगा 1
मोहाली 3
पटियाला 7
रोपड़ 1
संगरूर-3
तरनतारन-3
16 फरवरी के प्लेन में पंजाब के जिलों के इतने लोग
अमृतसर -4
फरीदकोट-1
फतेहगढ़ साहिब-1
फिरोजपुर -3
गुरदासपुर-6
होशियारपुर -2
जालंधर- 4
कपूरथला-3
लुधियाना-2
नवांशहर-1
मोहाली-1
पटियाला-2
संगरूर-1
मानसा-2
मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि अब तक जिन लोगों को डिपोर्ट किया गया है, उनमें से 67 पंजाब से हैं और बाकी अन्य राज्यों से हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस मुद्दे का राजनीतिकरण करके अपने ही राज्य को बदनाम कर रहे हैं। आप सरकार ने उन लोगों (एजेंटों) के खिलाफ क्या कार्रवाई की, जो इन युवाओं को अवैध रूप से विदेश भेज रहे हैं। ये लोग बड़ी रकम वसूलकर बच्चों को दूसरे देशों में भेज रहे हैं। पंजाब में इमीग्रेशन सबसे बड़ा उद्योग बन चुका है। अवैध इमीग्रेशन सेंटरों पर क्या कार्रवाई की गई। बाजवा ने कहा कि इस मुद्दे को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए। पंजाब के परिवार पहले से ही मानसिक दबाव में हैं। जब ये लोग विदेश जा रहे थे, तब कुछ नहीं किया गया और अब मुख्यमंत्री इसे राजनीति का मुद्दा बना रहे हैं। वे बेरोजगारी की वजह से विदेश गए थे। पंजाब सरकार ने रोजगार के लिए क्या किया, कोई उद्योग पंजाब में आकर निवेश नहीं कर रहा। मुख्यमंत्री को इन लोगों का पुनर्वास करना चाहिए और उन्हें स्टार्टअप शुरू करने के लिए लोन देना चाहिए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






