एक और भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 4 की मौत: हादसे में 9 लोग घायल, सिंगरौली से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे सभी लोग

Feb 17, 2025 - 17:56
Feb 17, 2025 - 17:57
 0  2.8k

सीधी (आरएनआई) सीधी में महाकुंभ जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। इस हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं। सभी को संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया है।

हादसा रविवार-सोमवार की देर रात करीब 2 बजे मूड़ा पहाड़ पर हुआ। सभी लोग सिंगरौली के जयंत से प्रयागराज महाकुंभजा रहे थे। गाड़ी में कुल 13 लोग सवार थे। स्थानीय ग्रामीणों को सुबह करीब 5 बजे हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0