उपजा के उपाध्यक्ष अमरदीप और मीडिया प्रभारी शशांक सोमवंशी बने

Feb 5, 2023 - 22:53
Feb 6, 2023 - 00:22
 0  594
उपजा के उपाध्यक्ष अमरदीप और मीडिया प्रभारी शशांक सोमवंशी बने

शाहजहांपुर (आनंद मोहन पाण्डेय) नेशनल यूनियन ऑफ जनरलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद इरफान की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला कार्यालय पर संगठन के कार्यकारिणी विस्तार के लिए बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उपजा के वरिष्ठ पदाधिकारी आरिफ सिद्दीकी ने संगठन के जिला उपाध्यक्ष के लिए अमरदीप रस्तोगी के नाम का प्रस्ताव रखा। वहीं, उपजा के जिला महामंत्री पंकज सक्सेना ने जिला मीडिया प्रभारी के लिए शशांक सोमवंशी के नाम का प्रस्ताव रखा‌। जिसके बाद सर्वसम्मति से उपजा जिलाध्यक्ष अभिनय गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री पंकज सक्सेना ने संगठन का जिला उपाध्यक्ष अमरदीप रस्तोगी और जिला मीडिया प्रभारी शशांक सोमवंशी को नियुक्त किया गया। वही जिला कार्यकारिणी सदस्य में संजय कौशल, आमिल खां, देवेश त्रिपाठी, सरोज कुमार सिंह, अमित सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, सुनील जायसवाल, हरेंद्र सिंह यादव, देव सिंह यादव, विपिन त्रिपाठी को नियुक्त किया‌ गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दी गई। बैठक में सोशल मीडिया पर पत्रकारों की लेखनी पर भी विचार किया गया और निर्णय लिया गया कि जल्द पत्रकारों की एक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। इस मौके पर उपजा के वरिष्ठ पदाधिकारी आरिफ सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद मोहन पांडे, जिला उपाध्यक्ष ऐनुल हक, जिला कार्यकारिणी सदस्य विधि संवाददाता केशव तिवारी, रागिनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)