उत्तराखंड: पहाड़ों में हल्की बारिश की संभावना, मैदानी जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी

आज हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Jan 20, 2025 - 10:19
 0  675
उत्तराखंड: पहाड़ों में हल्की बारिश की संभावना, मैदानी जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी

देहरादून (आरएनआई) उत्तराखंड में अब मौसम पल पल बदल रहा है। पहाड़ से मैदान तक सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। दिन के समय हल्की धूप राहत भी दे रही है। आज राजधानी दून में दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप खिल गई। यमुना घाटी, मसूरी और कर्णप्रयाग में बादल छाए हैं। 

आज पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि, मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार के तापमान की बात करें तो मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम साफ रहने से ठंड से राहत मिली। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी रहा। दिन के तापमान में सबसे अधिक बढ़ोतरी नई टिहरी में रही। यहां अधिकतम तापमान सात डिग्री अधिक के साथ 20 डिग्री रहा।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.