उत्तराखंड: नतीजे जारी, देहरादून नगर निगम में भाजपा के सौरभ थपलियाल जीते

Jan 26, 2025 - 10:37
Jan 26, 2025 - 11:45
 0  837
उत्तराखंड: नतीजे जारी, देहरादून नगर निगम में भाजपा के सौरभ थपलियाल जीते

उत्तराखंड (आरएनआई) सभी जिलों में अलग-अलग जगहों पर मतगणना होगी। प्रदेश में 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, कुल 6366 कार्मिकाें की तैनाती मतगणना में की गई है। 

11 नगर निगमों में भाजपा के 10 मेयर, एक निर्दलीय
अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
देहरादून में भाजपा के सौरभ थपलियाल
कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत 
रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा
ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान
काशीपुर से भाजपा के दीपक बाली
रुड़की से भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल
हरिद्वार से भाजपा की किरण जैसल
श्रीनगर में  निर्दलीय आरती भंडारी 

देहरादून नगर निगम में भाजपा के सौरभ थपलियाल 105295 वोटो से जीते। 

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की मतगणना रात भर जारी रही। जिसके बाद अब तीन और निगमों, हरिद्वार, काशीपुर ओर रुड़की पर भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। देहरादून में मतगणना अभी जारी है। यहां भाजपा के सौरभ थपलियाल आगे चल रहे हैं।

अभी तक जारी नतीजों में ये बने मेयर
अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
श्रीनगर में  निर्दलीय आरती भंडारी 
कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत 
रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा
ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान
काशीपुर से भाजपा के दीपक बाली
रुड़की से भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल
हरिद्वार से भाजपा की किरण जैसल

अभी तक जारी नतीजों में ये बने मेयर
अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
श्रीनगर में  निर्दलीय आरती भंडारी 
कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत 
रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा
ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान

मतगणना स्थल पर कुछ लोगों ने रात करीब 10 बजे मतणना में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विरोध में नारेबाजी भी शुरू कर दी। कुछ लोग बैरिकेड तोड़ कर मतगणना स्थल में घुसने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी कर दिया। पुलिस ने किसी तरह इन लोगों को वहां से खदेड़ा।

नगर निगम ऋषिकेश के मेयर पद पर पांचवें राउंड तक भाजपा के शंभू  पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर से 3605 वोटों से आगे थे। अंतिम छठवें राउंड की गिनती शेष है। ऋषिकेश सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी हुई थी। इस सीट पर पूरा प्रदेश की नजर है। यहां भाजपा प्रत्याशी शंभू पासवान, कांग्रेस प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव, निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर में त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था।

हरिद्वार में नगर निगम के वार्ड नंबर 33 में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील कुमार के जीतने के बाद दोबारा मतगणना करने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस उप निरीक्षक के प्रत्याशी को खींचकर बाहर लाने पर कांग्रेसियों ने बवाल कर दिया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद किनारे लगाते हुए अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कांग्रेसियों का आरोप है कि 5 वोट से आगे होने के बावजूद भी उनको प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है, जबकि उनके वार्ड की पूरी गिनती हो चुकी है। उसके बावजूद भी भाजपाइयों के कहने पर दोबारा रिकाउंटिंग की जा रही है। कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि तीन बार गिनती के बावजूद भी वह 5 वोट से जीत रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें अभी तक प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। उनसे आगे के वार्ड नंबर 36, 37, 38 के प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दे दिया गया। कांग्रेसियों ने तमाम तरह के आरोप लगाने के साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर के सामने हंगामा किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि जो एक वोट से चुनाव हार गया उसकी दोबारा काउंटिंग नहीं की गई। वह पांच वोट से आगे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.