यूपी: 'इन्वेस्ट यूपी से लेकर थानों तक में भ्रष्टाचार...', अखिलेश बोले- सत्ता संरक्षण में चल रहा लूट का गिरोह

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट यूपी से लेकर थानों तक में भ्रष्टाचार व्याप्त है। सत्ता संरक्षण में ही उगाही और लूट का पूरा गिरोह चल रहा है।

Mar 22, 2025 - 10:20
 0  216
यूपी: 'इन्वेस्ट यूपी से लेकर थानों तक में भ्रष्टाचार...', अखिलेश बोले- सत्ता संरक्षण में चल रहा लूट का गिरोह

लखनऊ (आरएनआई) राजधानी लखनऊ में इन्वेस्ट यूपी में उगाही के मामले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इन्वेस्ट यूपी से लेकर थाने, तहसील तक फैले भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। सत्ता संरक्षण में वसूली और लूट का पूरा गिरोह चल रहा है। हर विभाग में लूट मची है। इस वसूली और भ्रष्टाचार में सरकार के कई अफसरों की भी साठगांठ है।

अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि औद्योगिक विकास और निवेश के नाम पर संगठित भ्रष्टाचार हो रहा है। खुलेआम कमीशनखोरी चल रही है। जब वसूली का खुलासा हो गया तो निलंबन का नाटक रचा जा रहा है। इस भ्रष्टाचार का अंतिम पड़ाव अधिकारी नहीं, कोई और है। इस खेल में बड़े-बड़े शामिल हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जब बंटवारा सही नहीं हो पाता तो मामला उजागर होता है। भाजपा के नेता और पदाधिकारी स्वयं स्वीकार करते हैं कि उन्होंने इतना भ्रष्टाचार पहले कभी नहीं देखा। भाजपा सरकार में एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं से लेकर सड़कों के निर्माण कार्यों तक में हर जगह लूट हो रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.