इंडिया गठबंधन की रैली में बोलीं सोनिया गांधी- अपना राहुल आपको सौंप रही हूं
कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली में इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने अमेठी व रायबरेली से अपने रिश्तों की याद दिलाई।

रायबरेली (आरएनआई) कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए रायबरेली की जनता को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेरे पास आज जो कुछ भी है वो सबकुछ आपका दिया हुआ है और आज मैं अपना बेटा राहुल गांधी आपको सौंप रही हूं। आपने मुझे अपनाया। उन्होंने कहा कि अमेठी-रायबरेली से हमारा रिश्ता किसान आंदोलन के समय से शुरू होता है और अब मैं अपना राहुल आपको सौंप रही हूं। इस दौरान सोनिया गांधी के साथ मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।
आईटीआई मैदान में गठबंधन की सेवा संकल्प सभा में कांग्रेस और सपा ने मिलकर ताकत दिखाई। महंगाई से लेकर इलेक्टोरल बांड तक के मुद्दों पर भाजपा पर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरा देश देख रहा है। यह समाजवादी और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक सैलाब बन गए हैं। पूरे देश को दिखाया है कि पूरे दिल से आप लगे हैं। परिश्रम किया है, यह रायबरेली क्षेत्र है। मेरे परिवार का रायबरेली से गहरा रिश्ता रहा है। इस रिश्ते को अटूट बनाने के लिए राहुल गांधी मैदान में हैं। दस साल से गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं परेशान हैं। जन जन की पुकार थी कि आपकी सुनवाई हो लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार में कोई सुनवाई नहीं हुई। आज इस देश में आंधी उठी है कि सत्ता से तानाशाही सरकार को हटाया जाए। रायबरेली की जनता ने 100 साल पहले आवाज उठाई थी। एक बार फिर रायबरेली देश को सत्ता परिवर्तन के लिए आवाज दे रहा है।
सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा जनसमर में बड़ी संख्या में सभी पदाधिकारी दिखाई दे रहे हैं। जहां से मैं चला हूं। लगातार सड़कों पर सैलाब दिखाई दे रहा हैं। पंडाल के बीच लोग दिखाई दे रहे हैं। यह जनसैलाब फैसला कर रहा है कि राहुल गांधी न केवल जीतेंगे बल्कि रिकार्ड जीत होगी। रायबरेली की यही राय है कि भाजपा यहां से जाए। देश के एक नेता हैं जो हर जगह अपना झूठा रिश्ता निकाल लेते हैं। वह भी देख लें और सुन लें कि राहुल का सच्चा रिश्ता रायबरेली से है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






