आसमान में रहस्यमय रोशनी

ब्रिटेन और यूरोप में आसमान में रहस्यमय सफेद सर्पिल आकृति दिखी, जिससे लोग हैरान हो गए।  यह स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के दूसरे चरण से निकले ईंधन के जमने के कारण बनी। पहले भी ऐसे नजारे देखे गए हैं। 

Mar 25, 2025 - 09:35
 0  459
आसमान में रहस्यमय रोशनी

लंदन (आरएनआई) ब्रिटेन समेत यूरोप के कई देशों के आसमान में भी सोमवार को एक रहस्यमय चीज घूमती हुई दिखाई दी। यह एक सफेद सर्पिल आकृति थी। इसे देख कर हर कोई हैरान हो गया। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके पीछे एलन मस्क का हाथ है। दरअसल यह स्पेसएक्स के रॉकेट से जुड़ा हो सकता है। कुछ लोगों ने इस अद्भुत नजारे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर कहा कि उन्हें लगा कि जैसे एलियंस आ गए हैं।

यह अजीब आकृति रॉकेट के दूसरे चरण से निकले हुए ईंधन के जमने से बनी है। यह प्रकाश के कारण चमक रहा है, इसलिए धरती पर दिखाई देता है। दरअसल फॉल्कन 9 रॉकेट को बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। अंतरिक्ष से वापस आने के दौरान रॉकेट बचा हुआ ईंधन बाहर निकालता है। रॉकेट की गति के कारण यह सर्पिल पैटर्न में तुरंत जम जाता है। ईंधन पहले बर्फ में बदलता है और फिर जलवाष्प में। इसके बाद यह ऊपरी वायुमंडल में सूर्य की रोशनी से चमकता है। स्पेसएक्स ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘फाल्कन 9 रॉकेट को आज NROL-69 मिशन के लिए लॉन्च किया गया।’ माना जा रहा है कि आसमान में चमकती आकृति इसी लॉन्च के बाद बनी है।

एक ब्रिटिश नागरिक ने सोमवार को एक्स पर लिखा, ‘अभी अपने छोटे बेटे के साथ टेलीस्कोप से तारे देखते हुए आसमान में रोशनी की यह अजीब सर्पिल आकृति दिखी। किसी को पता है कि यह क्या है?’ एक अन्य ने लिखा, मुझे नहीं पता था कि यह यॉर्कशायर में दिखाई देगा। क्या यह एलियन है? एक एक्सपर्ट ने लिखा, ‘जो लोग आसमान में इस अजीब सर्पिल आकार के बारे में पूछ रहे हैं, वह रॉकेट लॉन्च से जुड़ा है।’ यूके एस्ट्रोनॉमी ने एक्स पर लिखा, ‘बहुत से लोग इस बारे में पूछ रहे हैं। यह स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट से दूसरे चरण का डीऑर्बिट बर्न है।’

यह पहली बार नहीं है जब ऐसा नजारा देखा गया। 2021 में भी ऐसा ही एक नजारा दिखा, जो सैटेलाइट को कक्षा में लॉन्च करने वाले रॉकेट से जुड़ा था। खगोलशास्त्री एलन ट्रो ने कहा कि उन्होंने यह घटना रात 8 बजे देखी थी। ऐसा ही उन्होंने 4 साल पहले भी देखा था। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp।com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.