आयुष्मान कार्ड प्राप्त करते ही आतिश की आंखों में छलके खुशी के आँसू

Aug 29, 2023 - 17:50
 0  1.3k
आयुष्मान कार्ड प्राप्त करते ही आतिश की आंखों में छलके खुशी के आँसू

आयुष्मान कार्ड प्राप्त करते ही आतिश की आंखों में छलके खुशी के आँसू

हरदोई (आरएनआई )शाहाबाद तहसील के अंतर्गत पिहानी विकास खण्ड के सहादत नगर निवासी आतिश पुत्र इकबाल की आंखों में आज उस समय आंसू छलक पड़े जब जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा उन्हें अपने हाथों से आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। आतिश कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। उनके घर में उनकी पत्नी और एक पुत्री है। पुत्री की उम्र मात्र 13 वर्ष है। कच्चे मकान में निवास करते  हैं। इनके पास कोई कृषि भूमि नही है। ऐसे वातावरण में लोगों से कर्जा लेकर कुछ समय तक कैंसर का इलाज कराया। आखिर एक समय बाद जब लोगों को पता चला कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है तो उन्होंने भी कर्ज देने से मना कर दिया। इसके बाद इनका इलाज रुक गया। उनके मन मष्तिष्क में एक प्रकार की नाउम्मीदी घर करने लगी। अपनी समस्या को लेकर एक दिन वे जनपद के संवेदनशील जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के पास गये। जिलाधिकारी ने तत्काल उनका अंत्योदय कार्ड बनवाया तथा स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित कर उनका आयुष्मान कार्ड बनवाया। आयुष्मान कार्ड प्राप्त करते समय उनके चेहरे पर जो आशा की किरण दिखी उसे शब्दों में बयान नही किया जा सकता। उनका कहना है कि आयुष्मान कार्ड की सहायता से वे अब अपना इलाज करवा सकेंगे। उनकी जिंदगी जीने की आस खत्म हो चुकी थी। आयुष्मान कार्ड ने एक नई आस जगा दी। उन्होंने जिलाधिकारी व माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह कहते हैं कि आयुष्मान कार्ड जनपद में एक बड़ी आबादी के लिए वरदान साबित हुआ है। इसके अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करवा सकते हैं। अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)