आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस ने चुनावों में संविधान व आरक्षण को लेकर फैलाया झूठ : गोविंद नारायन शुक्ला

49 वर्ष पहले कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र और संविधान की हत्या, आपातकाल देश के इतिहास में लोकतंत्र का सबसे काला दिन : गोविंद नारायन शुक्ला

Jun 26, 2024 - 16:51
Jun 26, 2024 - 16:51
 0  1.3k
आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस ने चुनावों में संविधान व आरक्षण को लेकर फैलाया झूठ : गोविंद नारायन शुक्ला

सुल्तानपुर (आरएनआई) कांग्रेस शासन काल में लगाई गई इमरजेंसी को आज 49 साल पूरे हो गए हैं।कांग्रेस ने इस दिन देश की जनता से उनके मौलिक अधिकार छीन लिए थे।भाजपा‌‌ ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया।मंगलवार को भाजपा ने आपातकाल के विरोध में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से मौन जुलूस निकाला।जुलूस नगर भ्रमण करने के बाद पं दीनदयाल उपाध्याय पहुंचकर समाप्त हुआ।इसके बाद पयागीपुर स्थित बीजेपी जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविन्द नारायन शुक्ला ने कहा 25 जून देश के इतिहास में लोकतंत्र का सबसे काला दिन है।इसी दिन सत्ता के लालच में तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी व काग्रेस ने 49 वर्ष पहले 25 जून 1975 को आधी रात धारा 352 का प्रयोग करते हुए देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र व संविधान की हत्या की थी।सत्ता- स्वार्थ के लिए लगाई गई इमरजेंसी कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता का प्रतीक थी।इसी कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में संविधान व आरक्षण को लेकर झूठ फैलाया। इसके बावजूद देश की जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए गठबंधन की सरकार बनी। उन्होंने कहा 21 महीने तक लागू इमरजेंसी के दौरान एक लाख से अधिक राजनीतिक विरोधियों को मीसा और डीआईआर के तहत जेल में डालकर क्रूरता की गई।इस दौरान 87 लोग शहीद हुए थे।आपातकाल के दौरान  प्रेस,मीडिया‌ के संवैधानिक अधिकारों को छीना गया।न्यायालयों पर भी शिकंजा कसा गया।आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया गया।83 लाख से अधिक बूढ़ों,जवानों यहां तक कि बच्चों की भी जबरदस्ती नसबंदी की गई।उन्होंने कहा युवा आपातकाल के काले अध्याय से सीख लेते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प ले।भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा ने स्वागत भाषण व प्रस्तावना रखी।गोष्ठी से पहले मुख्य अतिथि व भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोकतंत्र सेनानी पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी,डॉ वीपी सिंह, इं सुरेंद्र बहादुर सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह, रामयज्ञ ओझा,रामकरन गिरि, पुत्तु लाल तिवारी, डॉ अनन्त प्रकाश पाण्डेय समेत 25 लोकतंत्र रक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।इस दौरान लोकतंत्र रक्षक इं सुरेंद्र बहादुर सिंह ने आपातकाल के अपने अनुभवों को साझा किया।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी व आभार जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने प्रकट किया।गोष्ठी में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, ब्लाक प्रमुख डिंपल सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह,चन्दर प्रताप सिंह,सर्वेश मिश्रा डॉ कुंवर बहादुर सिंह, बबिता तिवारी, रुपेश सिंह,डॉ प्रीति प्रकाश, आलोक आर्या,
अखिलेश जायसवाल, सुनील वर्मा,राजेश सिंह,आशीष सिंह रानू, प्रदीप शुक्ला,विवेक सिंह विपिन,जगदीश चौरसिया,चन्दन नारायन सिंह,काली सहाय पाठक, कृष्ण कुमार सिंह, सुमन राव कोरी, डॉ अनुराग पाण्डे,अजय सिंह लीडर,पारसनाथ सिंह, गांधी सिंह, गोविन्द तिवारी टाडा,अयोध्या प्रसाद वर्मा, विनोद कुमार पांडेय,नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल,कोकिला तिवारी,धर्मेन्द्र द्विवेदी, रेनू सिंह,माधुरी मिश्रा, माधुरी दूबे,मंजू तिवारी, राजीव सिंह, नन्दलाल पाल,सौरभ पाण्डेय, योगेंद्र सिंह, महावीर श्रीवास्तव, राजेश चतुर्वेदी,सुभाष वर्मा, प्रवीण सिंह,संजय सरोज,राम प्रवेश वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह,राम अभिलाष सिंह, डॉ राम मूर्ति वर्मा,आदर्श पाण्डे, प्रणीत आनन्द सोमवंशी,सभासद अरविन्द यादव, अखिलेश मिश्रा, दिनेश चौरसिया,प्रवीण मिश्रा, पूर्व सभासद अरुण सिंह, अरूण कुमार, मोहित साहू, राजीव सिंह,प्रदीप मिश्रा, सतनाम सिंह, राम चरित पाण्डे,राजेश वर्मा, अनुज श्रीवास्तव, राम अवध जायसवाल, संतोष दूबे,अनुराग पाण्डे, मोहित तिवारी, अजय विक्रम सिंह समेत बड़ी संख्या में मण्डल अध्यक्ष कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow