आप की शैली ओबेरॉय दिल्ली की मेयर बनीं
आम आदमी पार्टी (आप) की शैली ओबेरॉय आज दिल्ली की मेयर चुनाव में जीत हासिल की।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी 2023, (आरएनआई)। आम आदमी पार्टी (आप) की शैली ओबेरॉय आज दिल्ली की मेयर चुनाव में जीत हासिल की।
उन्होंने भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी एवं शालीमार बाग से पार्षद रेखा गुप्ता को हराया। इसके साथ ही भाजपा का एमसीडी पर से वर्षों से क़ब्ज़ा समाप्त हो गया।
एमसीडी के कुल 250 सीटों में से आप को 134 सीटें मिली थी और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। मेयर चुनाव के लिए कुल मत 274 थे। कांग्रेस के 9 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
What's Your Reaction?






