आतिशी और सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार देर शाम दो घंटे की पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप आज देशभर में प्रदर्शन करने वाली है। ईडी केजरीवाल को आज PMLA कोर्ट में पेश करेगी।

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली।
अन्ना हजारे ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ। वो मेरे साथ काम करता था। शराब के बारे हम आवाज उठाते थे। वो शराब नीति बना रहा है। इसका दुख हुआ। सत्ता के सामने कुछ नहीं है। कानून के तौर पर जो होगा, वो होगा, सरकार देखेगी। अरविंद केजरीवाल ने मेरी बात नहीं मानी। मैं अब उन्हें कोई सलाह नहीं दूंगा।
दिल्ली में आईटीओ पर पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आप की दिल्ली मंत्री आतिशी को हिरासत में ले लिया। आम आदमी पार्टी एक्साइज पॉलिसी मामले में सीएम केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।
सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के आईटीओ पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हम सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कहेंगे कि अरविंद केजरीवाल को अपने वकील और परिवार से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए और उन्हें अपना आधिकारिक काम करने की भी अनुमति दी जानी चाहिए। केजरीवाल के परिवार को घर में नजरबंद कर दिया गया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन कर रहे आप के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ आप के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'हम आम आदमी पार्टी और केजरीवाल जी के साथ हैं। ईसी विपक्ष के खिलाफ बदले की राजनीति के लिए सरकार का हथियार बन गया है। वे भाजपा जानते हैं कि वे अपने दम पर नहीं जीत सकते, इसलिए वे विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं। यह भारत को एक निरंकुश देश बनाने का कदम है।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






