आज से इन 10 रूटों पर रफ्तार भरेंगी वंदे भारत
दिल्ली-कतरा, दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-अहमदाबाद, मैसूरू-चेन्नई, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम, विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद समेत छह मार्गों पर दो वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी। वंदे भारत ट्रेनें मुख्य रूप से विभिन्न राज्यों में फैले विद्युतीकृत ब्रॉड गेज नेटवर्क पर चलती है।

नई दिल्ली (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 10 नए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। वर्तमान समय में भारतीय रेलवे 41 वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं संचालित करता है। यह राज्यों को ब्रॉड गॉज विद्युतीकृत नेटवर्क से जोड़ती है, जो 24 राज्यों और 256 जिलों में फैली हुई है।
दिल्ली-कतरा, दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-अहमदाबाद, मैसूरू-चेन्नई, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम, विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद समेत छह मार्गों पर दो वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी। वंदे भारत ट्रेनें मुख्य रूप से विभिन्न राज्यों में फैले विद्युतीकृत ब्रॉड गेज नेटवर्क पर चलती है। पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह अतिरिक्त वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन किया था। इसमें दिल्ली-कतरा को जोड़ने वाली दूसरी ट्रेन भी शामिल थी।
अन्य मार्गों में अमृतसर से दिल्ली, कोयंबटूर से बेंगलुरु, मैंगलोर से मडगांव, जालना से मुंबई और अयोध्या से दिल्ली शामिल हैं। दिल्ली और वाराणसी के बीच दूसरी ट्रेन का उद्घाटन भी दिसंबर 2023 में किया गया था। बता दें कि अन्य राज्यों की तुलना में दिल्ली में सबसे ज्यादा 10 वंदे भारत ट्रेनें हैं। यह दिल्ली को अन्य रज्यों से जोड़ती है। दिल्ली के अलावा मुंबई में छह और चेन्नई में पांच वंदे भारत ट्रेन है। मैसूरु के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ मंगलवार को होने वाला है।
मुंबई-अहमदाबाद, विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद, मैसूरु-चेन्नई, पटना-लखनऊ, न्यू-जलपाईगुड़ी-पटना, पुरी-विशाखापत्तनम, लखनऊ-देहरादून, कालाबुरागी-बेंगलुरु, रांची-वाराणसी, खजुराहो- दिल्ली इन 10 रूटों को पीएम मोदी आज हरी झंडी दिखाएंगे। इसी के साथ अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत को द्वारका तक बढ़ाया जा रहा है। अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला वंदे भारत का विस्तार चंडीगढ़ तक किया जा रहा है। गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत का विस्तार प्रयागराज तक और तिरुवनंतपुरम- कासरगोड वंदे भारत को मंगलुरु तक बढ़ाया जा रहा है।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






