आज चौक स्थित गाँधी पुस्तकालय में "एक शाम राम के नाम" का आयोजन किया गया

Jan 22, 2024 - 14:57
Jan 22, 2024 - 14:58
 0  351
आज चौक स्थित गाँधी पुस्तकालय में "एक शाम राम के नाम" का आयोजन किया गया

शाहजांहपुर (आरएनआई) आज चौक स्थित गाँधी पुस्तकालय में "एक शाम राम के नाम" का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनप्रिय पुवायाँ भाजपा विधायक श्री चेतराम जी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विधायक जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भगवान श्री राम केवल एक नाम भर नहीं, बल्कि वे जन-जन के कंठहार हैं, मन-प्राण हैं, जीवन-आधार हैं। उनसे भारत अर्थ पाता है। वे भारत के प्रतिरूप हैं और भारत उनका।

इस मौके पर कवि कुलदीप दीपक जी, सरोज कुमार मिश्रा जी, अरुण दीक्षित जी, गोपाल शर्मा जी, ब्रह्मानंद श्रीवास्तव जी, ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान जी, सुधीर हिंदुस्तानी जी, विवेक जी, आकाश जी, अमित सक्सेना जी, राजीव रंजन जी, सहित तमाम गणमान्य कविगण उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0