आगमपुर तिराहा के पास गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, सैकड़ों बीघा फसल स्वाहा

Apr 7, 2023 - 16:40
Apr 7, 2023 - 16:40
 0  1.1k

हरदोई (आरएनआई) तहसील शाहाबाद क्षेत्र के गांव आगमपुर में अज्ञात कारणों के चलते गेहूं के खेतों में आग लग गयी।जिसके चलते किसानों की सैकड़ा वीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।आपकी लपटें इतनी भंयकर थी कि देखते ही देखते किलोमीटरों की रेंज में गेहूं के खेतों को अपने आगोश में ले लिया।आग की लपटों में दर्जनों किसानों के सपने भी खाक हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शाहाबाद के गांव आगमपुर में शाहाबाद पाली मार्ग से सटे पूरब तरफ खेतों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गयी। खेतों में धुआं व आग की लपटे देखकर ग्रामीण दौड़े उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले आग पर काबू पाया जा चुका था। घटनास्थल पर  नायब तहसीलदार ने मौका मुआयना कर प्रभावित किसानों को आग से हुये नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है। आग से प्रभावित किसानों में छोटे पुत्र शुक्लू, रामसनेही, पुत्र साहब लाल,मुख्तयार सिंह,शीशासिंह आदि दर्जनों किसान बताये जा रहे है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)