आइसक्रीम से निकली इंसान की उंगली: मुंबई के डॉक्टर अखरोट समझ कर चबा रहे थे
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में डॉक्टर ने बताया कि मैंने तीन आइसक्रीम ऑनलाइन मंगवाई थी। मैंने बटरस्कोच आइसक्रीम ली थी। मैं आइसक्रीम खा रहा था, तभी मुंह के अंदर कुछ ठोस चीज महसूस हुई। मुझे लगा कि यह अखरोट या चॉकलेट का टुकड़ा हो सकता है लेकिन मुझे मुंह में कुछ ज्यादा ही कड़ा महसूस हुआ।

मुंबई (आरएनआई) खाने की चीजों से कॉकरोच, छिपकली निकलने की घटना तो आपने बहुत बार सुनी और देखी होगी। लेकिन मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आइसक्रीम से इंसान की एक उंगली मिली है। घटना मुंबई के मलाड इलाके की है।
मलाड के रहने वाले डॉक्टर ओरलम ब्रैंडन सेराओ ने ऑनलाइन आइसक्रीम मंगवाई थी। उन्होंने बड़े चाव से आइक्रीम खोली लेकिन बाद में वे सन्न रह गए। उन्होंने फोटो को ऑनलाइन शेयर किया, जिसमें एक उंगली बाहर दिखाई दे रही है। डॉक्टर ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि मुझे तो पहले लगा कि यह कोई अखरोट होगा लेकिन बाद में जब ध्यान से देखा तो पता चला कि वह उंगली है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने बताया कि मैंने तीन आइसक्रीम ऑनलाइन मंगवाई थी। मैंने बटरस्कोच आइसक्रीम ली थी। मैं आइसक्रीम खा रहा था, तभी मुंह के अंदर कुछ ठोस चीज महसूस हुई। मुझे लगा कि यह अखरोट या चॉकलेट का टुकड़ा हो सकता है लेकिन मुझे मुंह में कुछ ज्यादा ही कड़ा महसूस हुआ। यह क्या यह जानने के लिए मैंने थूका तो मैं दंग रह गया क्योंकि यह अखरोट नहीं बल्कि इंसान की उंगली थी। मैं पेशे से एक डॉक्टर हूं तो मुझे समझ आ गया कि यह अंगूठा का हिस्सा है, इसमें नाखून दिख रहा था। मैंने तुरंत उंगली को आइसपैक में डाल दिया, जिससे पुलिस को दिखाया जा सके।
डॉक्टर ने आगे बताया कि मैंने मलाड पुलिस में घटना की जानकारी दी। मैंने आइसक्रीम ब्रांड के खिलाफ मिलावट और लोगों के जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आइसक्रीम को जांच के लिए और उंगली को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और यह भी तलाश रहे हैं कि आखिर आइसक्रीम में यह उंगली आई कहां से।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






