अमेरिका में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत: पुलिस
अमेरिका के लॉस एंजिलिस में ‘लूनर न्यू ईयर’ का जश्न मनाये जाने के बाद शनिवार देर रात गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गये। गोलीबारी करने वाला संदिग्ध व्यक्ति फरार है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मोंटेरी पार्क (अमेरिका), 22 जनवरी 2023, (आरएनआई)। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में ‘लूनर न्यू ईयर’ का जश्न मनाये जाने के बाद शनिवार देर रात गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गये। गोलीबारी करने वाला संदिग्ध व्यक्ति फरार है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
लॉस एंजिलिस शेरिफ विभाग के कैप्टन एंड्रयू मेयर ने रविवार को कहा कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो लोग ‘‘चिल्लाते हुए बाहर निकल रहे थे।’’ उन्होंने कहा कि अधिकारी ‘डांस बॉलरूम’ में गए और अग्निशमन कर्मियों ने घायलों का इलाज किया।
What's Your Reaction?






