अमेरिका ने 10 लाख बैरल ईरानी तेल के कार्गो को किया जब्त

ईरान के तेल की जब्ती के बाद वॉशिंगटन ने तेहरान पर खाड़ी पार करने वाले कई जाहाजों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। हलांकि, ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय जल में ईरानी संपत्ति पर कब्जा करना समुद्री डकैती के बराबर बताया है।

Sep 9, 2023 - 09:12
 0  513
अमेरिका ने 10 लाख बैरल ईरानी तेल के कार्गो को किया जब्त
US-Iran

वॉशिंगटन। (आरएनआई) अमेरिका के न्यायिक विभाग ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने इस साल 10 लाख (एक मिलियन) बैरल ईरानी तेल के एक कार्गो को जब्त किया है। यूएस के इस कदम ने खाड़ी देशों की चिंता बढ़ा दी है। 

यह उस कंपनी से जुड़ा पहला आपराधिक प्रस्ताव है, जिसमें ईरान के तेल की अवैध बिक्री और परिवहनों की सुविधा देकर प्रतिबंधों उल्लंघन किया है। इसके परिणामस्वरूप 980,000 बैरेल कच्चे तेल को जब्त किया गया है।

ईरान के तेल की जब्ती के बाद वॉशिंगटन ने तेहरान पर खाड़ी पार करने वाले कई जाहाजों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। हलांकि, ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय जल में ईरानी संपत्ति पर कब्जा करना समुद्री डकैती के बराबर बताया है। वहीं अमेरिका ईरान के तेल जहाजों को रोकने को कानून प्रवर्तन के रूप में मानता है। 

अगस्त में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि वाशिंगटन "बढ़ते परमाणु खतरों" को कम करने के लिए तेहरान के किसी भी कदम का स्वागत करता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि ईराम की हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों को वापस लाने की प्रक्रिया जारी है।ब्लिंकन ने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान की हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों को वापस लाना एक पूरा अलग मुद्दा है।  पिछले हफ्ते हमने पुष्टि की थी कि ईरान पांच अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया है।

साल 2015 के परमाणु समझौते में ईरान ने आर्थिक प्रतिबंध हटाने के बदले में अपने परमाणु  विकास को घटा दिया था, जिसे अब पुनर्जीवित करना अमेरिका और ईरान दोनों के लिए मुश्किल हो गया है। इस डील को साल 2018 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रद्द कर दी थी। ट्रंप के प्रतिबंधों को बाइडेन प्रशासन ने लागू रखना जारी रखा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.