अभ्युदय जैन हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने मां को किया गिरफ्तार

Mar 8, 2025 - 23:06
Mar 8, 2025 - 23:06
 0  12.5k
अभ्युदय जैन हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने मां को किया गिरफ्तार

एम्पी (आरएनआई) प्राप्त समाचार अनुसार 14 फरवरी को शहर की चौधरन कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे अनुपम जैन, अलका जैन के 15 साल के बेटे की लाश बाथरूम में मिली थी। घटना के दौरान अनुपम जैन एक बैंक में भोपाल पोस्टेड होने से घर पर नहीं थे।

मृतक की मां अलका जैन द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को अपने बयान में बताया गया था कि वह चार बजे बैडमिंटन खेलने गई थी और शाम को करीब सवा छह वापस लौटी थी। घर का दरवाजा लॉक था उसने करीब पौने आठ बजे तक यानी करीब डेढ़ घंटे तक कमरे का दरवाजा खटखटाया, अभ्युदय को आवाज लगाई, मोबाइल पर कॉल किया लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने नीचे ही रह रहे मकान मालिक के यहां से एक्स्ट्रा चाबी ली। 

मृतक अभ्युदय की मां अलका के बताए अनुसार वह ऊपर आकर दरवाजा खोलकर अभ्युदय को घर में ढूंढा नहीं मिला, जब बाथरूम में देखा तो अभ्युदय टॉवेल हैंगर में दोनों तरफ बंधे दुपट्टे से लटका था। दुपट्टा उसके गले में सामने की ओर अटक कर चिपका था। पैर लेगी से बंधे थे। उन्होंने बड़े चाकू की मदद से दुपट्टा काटा, लेगी काटी। रात करीब 08:00 बजे उनकी आवाज सुनकर मकान मालकिन नेहा जैन ऊपर आई। फिर नेहा ने अन्य लोगों को फोन लगाकर बुलवाया जो अभ्युदय को कार में रखकर अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ओर सुविग सूत्रों ने बताया कि घटना स्थल पर दिखाई दी गई परिस्थितियों से शुरू में यह मामला हत्या और आत्महत्या के बीच झूल रहा था। उस वक्त अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने ही ऐसी परिस्थिति निर्मित की होंगी जिससे जांच एजेंसी भ्रम में रहे। लेकिन पीएम रिपोर्ट में गला घोंटने से दम घुटने पर मृत्यु संबंधी चिकित्सीय अभिमत सामने आने से यह साफ हो गया कि अभ्युदय की हत्या की गई है। पुलिस ने जांच में पाया कि घटना वाले दिन अभ्युदय को जीवित अवस्था में सबसे आखिरी बार दोपहर में करीब ढाई बजे तक मां के साथ देखा गया था। उसकी लाश भी मां ने ही सबसे पहले रात करीब 8 बजे देखी। पुलिस ने एफआईआर में घटना का समय दोपहर डेढ़ बजे से 8 बजे के बीच होना दर्ज किया है।

सूत्रों ने बताया कि अलका के बयान को आधार बनाकर पुलिस ने कई साक्षियों से पूछताछ की है। विवेचना में कई विरोधाभासी तथ्य सामने आए हैं। संदेहियों के मोबाइल कॉल डिटेल, घर के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, पीएम रिपोर्ट, घटनास्थल से बरामद आर्टिकल्स और परिस्थितजन्य साक्ष्यों की कड़ियों को आपस में जोड़ते हुए तमाम सवालों का उत्तर खोजने की कोशिश की जा रही है। दुपट्टा बीच में से दो भागों में कटा मिलना इसी तरह लेगी तीन भागों में कटी मिलना, उनमें कोई गठान न मिलना जैसे रहस्य के बीच पुलिस निष्कर्ष तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है। ताकि कोई चूक न हो।

इन हालातों ओर सबूतों के आधार पर फिलहाल मृतक की मां को गिरफ्तार कर लिया हैं। मामले की डिटेल ओर सहआरोपी आदि की जानकारी को लेकर टी आई को कई बार फोन लगाया जो नहीं उठाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow