अबू आजमी के बाद अब संजय राउत के विवादित बोल, कहा- भाजपा का शासन औरंगजेब के समय से भी बदतर

महाराष्ट्र में औरंगजेब के नाम पर फिर से राजनीति तेज होने लगी है। इस बार समाजवादी पार्टी नहीं शिवसेना यूबीटी सांसद ने औरंगजेब का नाम लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। संजय राउत ने एक बयान में कहा कि - भाजपा का शासन औरंगजेब के समय से भी बदतर है।

Mar 14, 2025 - 18:00
 0  54
अबू आजमी के बाद अब संजय राउत के विवादित बोल, कहा- भाजपा का शासन औरंगजेब के समय से भी बदतर

मुंबई (आरएनआई) महाराष्ट्र में औरंगजेब के नाम पर राजनीति रुकने का नाम नहीं ले रही है। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बयान पर मचा बवाल मुश्किल से शांत हुआ था कि शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने औरंगजेब के नाम का दूसरा बम फोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि- महाराष्ट्र में भाजपा का शासन औरंगजेब के दौर से भी बुरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में किसान, बेरोजगार और महिलाएं आत्महत्या कर रहे हैं और इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है।

अपने बयान में संजय राउत ने कहा, 'औरंगजेब को मरे 400 साल हो चुके हैं। उसे भूल जाओ। क्या महाराष्ट्र के किसान औरंगजेब की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं? नहीं, वे आपके कारण कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर मुगल शासक ने अत्याचार किए, तो अब सरकार क्या कर रही है? किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बीजेपी का शासन औरंगजेब के दौर से भी खराब है।

संजय राउत का यह बयान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उस टिप्पणी पर आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'हर कोई चाहता है कि औरंगजेब की कब्र हटाई जाए, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के तहत सुरक्षित कर दिया था, इसलिए इसे कानूनी तरीके से हटाना होगा।' बता दें कि, भाजपा के सांसद और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले ने छत्रपति संभाजीनगर में मौजूद औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की थी। मुगल शासक औरंगजेब को महाराष्ट्र में मराठों के खिलाफ युद्धों के लिए याद किया जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी को औरंगजेब ने पकड़कर तमाम यातनाएं दीं और फिर उनकी हत्या करवा दी थी।

सपा नेता ने दावा किया था, 'सारा गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए...औरंगजेब क्रूर नहीं था।' एक समाचार चैनल के साथ इंटरव्यू में सपा नेता ने कहा था, 'मैंने औरंगजेब के बारे में जितना पढ़ा है, उसने कभी भी जनता का पैसा अपने लिए नहीं लिया, उसका शासन बर्मा (वर्तमान म्यांमार) तक फैला हुआ था, उस समय देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वह एक महान प्रशासक थे, उसकी सेना में कई हिंदू कमांडर थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.