अब भारत आएगा मेहुल चोकसी! बेल्जियम में हुआ गिरफ्तार

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की मुश्किलें बढ़ गई हैं, उन्हें बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले में भारत की कोशिशों के बाद यह कार्रवाई हुई है। भारतीय एजेंसियां चोकसी को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं। सीबीआई बेल्जियम के अधिकारियों से संपर्क में है।

Apr 14, 2025 - 10:00
 0  0
अब भारत आएगा मेहुल चोकसी! बेल्जियम में हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली (आरएनआई) भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बैंक धोखाधड़ी मामले में भारत की कोशिशों के बाद बेल्जियम में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय एजेंसियां उन्हें भारत लाने की कोशिश कर रही हैं। CBI अब बेल्जियम के अधिकारियों से संपर्क में है ताकि प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

मेहुल चोकसी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। वह अभी हिरासत में है। अधिकारी ने यह भी कहा कि उसके प्रत्यर्पण में समय लगेगा। CBI अब बेल्जियम के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि उसे भारत लाया जा सके।।

जन्म और परिवार: मेहुल चोकसी का जन्म 1959 में महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ। उसने गुजरात के एक कॉलेज से पढ़ाई की। उनकी पत्नी प्रीति चोकसी हैं और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।

PNB बैंक फ्रॉड का मुख्य आरोपी: मेहुल चोकसी पर 13,500 करोड़ रुपये के PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप है। इस घोटाले में उसका भतीजा नीरव मोदी भी शामिल हैं। आरोप है कि उसने धोखाधड़ी वाले लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoU) का इस्तेमाल करके भारतीय बैंकों से विदेशों में कर्ज लिया।

गीतांजली ग्रुप का मालिक: मेहुल चोकसी गीतांजली ग्रुप का मालिक था, जो भारत और विदेश में मशहूर ज्वेलरी कंपनी थी। 2018 में घोटाला उजागर होने के बाद कंपनी बंद हो गई।

2018 में भारत छोड़कर भागा: मेहुल चोकसी भारत से भाग गया। घोटाला सामने आने से ठीक पहले वो फरार हो गया। उसने एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ली, जो वहां के निवेश प्रोग्राम की वजह से मिली।

बेल्जियम कैसे पहुंचा: मेहुल चोकसी पिछले साल एंटीगुआ से बेल्जियम आया था। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने फरवरी 2025 में मुंबई कोर्ट में बताया था कि वो कैंसर के इलाज के लिए बेल्जियम में हैं। मेहुल चोकसी बेल्जियम के एंटवर्प में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा था।

स्विट्जरलैंड भागने का प्लान: कहा जा रहा है कि मेहुल चोकसी ने गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल करके बेल्जियम की नागरिकता हासिल की है। वह कैंसर के इलाज के लिए स्विट्जरलैंड जाने की योजना बना रहा है।

भारत प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश: मेहुल चोकसी पर भारत में प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश करने का आरोप है। 2021 में, वह रहस्यमय तरीके से एंटीगुआ से गायब हो गया था और बाद में डोमिनिका में मिला था।

2021 में किडनैपिंग का लगाया था आरोप: मेहुल चोकसी ने आरोप लगाया था कि भारतीय एजेंटों ने उसे एंटीगुआ से अगवा कर लिया था और 23 मई 2021 को एक नाव में डोमिनिका ले गए थे। अगले दिन डोमिनिका में पाए जाने के बाद, भारत सरकार ने 28 मई को जांचकर्ताओं की एक टीम भेजी थी ताकि उसे वापस लाया जा सके। हालांकि, चोकसी ने डोमिनिका की कोर्ट में किडनैपिंग और यातना का आरोप लगाते हुए एक याचिका दायर की। डोमिनिका ने केस वापस ले लिया और 15 जुलाई 2021 को उसे एंटीगुआ भेज दिया।

न मामलों में भी आरोपी: PNB घोटाले के अलावा, CBI ने 2022 में मेहुल चोकसी के खिलाफ तीन और मामले दर्ज किए थे। इन मामलों में पंजाब नेशनल बैंक और ICICI बैंक सहित कई बैंकों को 6,746 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। नीरव मोदी अभी भी लंदन में जेल में है और कई बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद भी भारत में प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश कर रहा है।

जब्त होगी संपत्ति: मुंबई की एक विशेष PMLA कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चोकसी को फरार आर्थिक अपराधी (FEO) घोषित करने की अर्जी दी है। इससे उनकी संपत्ति जब्त की जा सकती है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.