अब कृषि कानूनों पर टिप्पणी कर फंसी कंगना रनौत; कांग्रेस का पलटवार- पहला जवाब हरियाणा देगा
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन तीन काले किसान विरोधी कानूनों की मुखालिफत करते 750 से ज्यादा किसान शहीद हो गए। उनको दोबारा से लाने की कोशिश की जा रही है। हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। सबसे पहला जवाब हरियाणा देगा।

नई दिल्ली (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने वापस लिए जा चुके तीन कृषि कानूनों पर बयान दिया है। दरअसल, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे वापस लिए जा चुके कृषि कानूनों को फिर से लागू करने की बात करते दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मंडी सीट से सांसद एक वक्त विवादों में घिरे कृषि कानूनों पर बोलती नजर आ रही हैं। इसमें कंगना इन कानूनों को दोबारा लागू करने की वकालत करती नजर आ रही हैं।
इस पर कांग्रेस ने कड़ी टिप्पणी की है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन तीन काले किसान विरोधी कानूनों की मुखालिफत करते 750 से ज्यादा किसान शहीद हो गए। उनको दोबारा से लाने की कोशिश की जा रही है। हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। सबसे पहला जवाब हरियाणा देगा।
वीडियो में कंगना को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि किसानों के वह कानून, जो अब वापस ले लिए गए हैं, मुझे पता है कि यह बयान विवादास्पद हो सकता है, लेकिन तीन कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए। किसानों को खुद इसकी मांग करनी चाहिए। तीन कानून किसानों के लिए फायदेमंद थे। जैसे बाकी जगहों के किसान समृद्ध हो रहे हैं, हमारे किसानों को समृद्ध होना चाहिए। कुछ राज्यों में किसान समूहों के विरोध के कारण सरकार ने इन्हें वापस ले लिया था। किसान देश के विकास में स्तंभ हैं। मैं उनसे हाथ जोड़कर अपील करती हूं कि वे अपने भले के लिए कानूनों को वापस मांगें।
कांग्रेस ने वीडियो साक्षा करते हुए एक्स पर लिखा, 'किसानों पर थोपे गए तीन काले कानून वापस लाने की बात कंगना रनौत कर रही हैं। देश के 750 से ज्यादा किसान शहीद हुए, तब जाकर मोदी सरकार की नींद टूटी और ये काले कानून वापस हुए। अब भाजपा के सांसद फिर से इन कानून की वापसी का योजना बना रहे हैं। कांग्रेस किसानों के साथ है। इन काले कानून की वापसी अब कभी नहीं होगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






