अप्रैल माह में दो ग्रहों का बड़ा राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा बम्पर लाभ

अप्रैल 2025 में सूर्य और मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के जातकों के जीवन में कई शुभ बदलाव आ सकते हैं। यदि आप भी इन राशियों से संबंधित हैं, तो इस शुभ समय का पूरा लाभ उठाने के लिए उचित उपाय करें और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए प्रयासरत रहें।

Mar 28, 2025 - 13:00
 0  81
अप्रैल माह में दो ग्रहों का बड़ा राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा बम्पर लाभ

नई दिल्ली (आरएनआई) वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व है। अप्रैल 2025 का महीना खास होने वाला है, क्योंकि इस दौरान दो प्रमुख ग्रह सूर्य और मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य को आत्मा, ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है, जबकि मंगल पराक्रम, शक्ति और साहस का प्रतिनिधित्व करता है। इन दोनों ग्रहों के गोचर से कुछ राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।  

ग्रहों के सेनापति मंगल देव 3 अप्रैल 2025 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 6 जून 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। मंगल का यह गोचर विशेष रूप से ऊर्जा और साहस में वृद्धि करेगा, जिससे कुछ जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

14 अप्रैल 2025 को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के साथ ही खरमास समाप्त होगा और शुभ कार्यों का आरंभ होगा। सूर्य और मंगल के एक साथ राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि के के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। सूर्य का अपनी उच्च राशि में प्रवेश करना और मंगल का कर्क में गोचर करना आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करेगा। यदि आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस में थे, तो अब आपको स्पष्टता मिलेगी और आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।  

आर्थिक रूप से यह समय शानदार रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे और लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े सौदे मिल सकते हैं, जिससे मुनाफे में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं, जबकि जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन समय रहेगा।  

सामाजिक रूप से भी आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और समाज में सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए शुभ समाचार मिलने की संभावना है। इस दौरान आप किसी नए वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी भी कर सकते हैं। 

तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य और मंगल का यह गोचर विशेष रूप से शुभ रहेगा। जिन लोगों को लंबे समय से करियर में सफलता नहीं मिल रही थी, उनके लिए यह समय नए अवसर लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जबकि व्यापारियों को नए साझेदार और निवेशक मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और नए आय स्रोत विकसित हो सकते हैं।  

व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। विवाह योग वालों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, जबकि विवाहित लोगों के रिश्ते और मजबूत होंगे। यदि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था, तो अब वह दूर होगा और रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है। 
 
स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से किसी रोग से ग्रस्त थे, उन्हें इस दौरान राहत मिल सकती है। मानसिक रूप से भी आप खुद को अधिक सशक्त महसूस करेंगे और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप किसी तीर्थयात्रा की योजना बना सकते हैं।  

सूर्य और मंगल का यह गोचर बेहद शक्तिशाली है और यदि आप इसका पूरा लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं।  

सूर्य देव को रोजाना सुबह तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल फूल डालें और सूर्य देव को अर्घ्य दें। इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।  

मंगल ग्रह को मजबूत बनाने के लिए और शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।  

इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को लाल वस्त्र, गेहूं और गुड़ का दान करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी और शुभ फल की प्राप्ति होगी। 

इन मंत्रों का जाप करें
सूर्य देव मंत्र जाप 
ॐ सूर्याय नम:।।
ॐ घृणि सूर्याय नमः।।
ॐ आदित्याय नमः।।
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।।
ॐ आरोग्य प्रदायकाय सूर्याय नमः।।
ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।।

मंगल देव मंत्र जाप 
ॐ धरणीगर्भसंभूतं विद्युतकान्तिसमप्रभम।
कुमारं शक्तिहस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम।।'


मंगल गायत्री मंत्र

ॐ क्षिति पुत्राय विदमहे लोहितांगाय
धीमहि-तन्नो भौम: प्रचोदयात।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.