अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे राहुल गांधी
कन्नूर पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से राहुल गांधी वायनाड पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और अन्य स्थानीय कांग्रेस नेता भी साथ रहे।

कन्नूर (आरएनआई) राहुल गांधी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे, जहां उन्होंने हाथी के हमले में मारे गए लोगों को परिजनों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने पीड़ित परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में है। यात्रा के बीच राहुल गांधी शनिवार रात को कन्नूर पहुंचे।
कन्नूर पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से राहुल गांधी वायनाड पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और अन्य स्थानीय कांग्रेस नेता भी साथ रहे। राहुल गांधी 20 मिनट तक अजी 42 वर्षीय के घर पर रहे। अजी को मननतावाडी इलाके में हाथी ने मार डाला था। इसके बाद राहुल गांधी पॉल के घर गए। पॉल एक इको-टूरिज्म गाइड थे, जिन्हें हाथी ने मार डाला था। राहुल गांधी प्रजीश के घर भी जा सकते हैं, जिसे हाल ही में एक बाघ ने मार डाला था।
वायनाड में हाथी के हमले में लोगों की मौत के बाद वायनाड में स्थानीय लोग इंसानों और जानवरों के टकराव का समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं। वायनाड में इंसानों और जानवरों के टकराव की कई खबरें आती रहती हैं। यही वजह है कि इसे लेकर वायनाड में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। राहुल गांधी अपने वायनाड दौरे पर एक समीक्षा बैठक भी लेंगे और विकास कार्यों की जानकारी लेंगे।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






