अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सौ वर्ष पूर्ण कर चुके 11 शतायु महिला एवं पुरूष मतदाताओं को डीएम ने सम्मानित 

Oct 1, 2023 - 15:04
Oct 1, 2023 - 15:41
 0  243
अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सौ वर्ष पूर्ण कर चुके 11 शतायु महिला एवं पुरूष मतदाताओं को डीएम ने सम्मानित 

हरदोई (आरएनआई)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज अंतराष्ट्रीय वृद्व दिवस पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जनपद की सभी विधान सभाओं के रहने वाले सौ वर्ष पूर्ण कर चुके 11 शतायु महिला एवं पुरूष मतदाताओं को कलेक्टेªट सभागार में पुष्प गुच्छ देकर, शाल ओढ़ाकर एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शतायु मतदाओं के परिवारीजनों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पर दिलायें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी को अपने बुर्जुग माता-पिता की सेवा कर आर्शीवाद लेना चाहिए। उन्होने उपस्थित लोगों से कहा कि अपने नगर एवं गांव में 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्राओं, युवक-युवतियों एवं नव विवाहिताओं का मतदाता पहचान पत्र अनिर्वाय रूप से बनवायें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रशान्त तिवारी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)