अनिकेत भार्गव का राष्ट्रीय स्तर पर आउटस्टैंडिंग स्काउट अवार्ड के लिए चयन

गुना, (आरएनआई) पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय गुना के कक्षा 12 के छात्र अनिकेत भार्गव का राष्ट्रीय स्तर पर आउटस्टैंडिंग स्काउट अवार्ड के लिए अंतिम 4 स्काउट्स में चयन हुआ।
यह अवार्ड भारत स्काउट्स एंड गाइड्स मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा आउटस्टैंडिंग कार्य के लिए दिया जाता है। इस अवार्ड के लिए भारत में स्काउट्स एंड गाइड्स के 50 से अधिक स्टेट्स के छात्र छात्राएं प्रतिभाग करते हैं। इसी क्रम में अनिकेत का चयन डिवीज़न लेवल पर भोपाल में हुआ उसके बाद केविसं नई दिल्ली द्वारा चयन किया गया। अखिल भारतीय स्तर पर चयनित 4 स्काउट्स में अनिकेत का चयन हुआ है। अनिकेत भा.स्का.गा. मुख्यालय नई दिल्ली में इस वर्ष केविसं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
अनिकेत को विद्यालय का गौरव और परिवार का मान बढ़ाने पर विद्यालय प्राचार्य विनोद कुमार राजोरिया, स्काउट मास्टर राजबेन्द्र चौरसिया, सभी शिक्षक गण व शुभचिंतकों ने बधाई दी।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






