अज्ञात बस की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की दर्दनाक मृत्यु

Oct 2, 2024 - 23:20
Oct 2, 2024 - 23:20
 0  594
अज्ञात बस की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की दर्दनाक मृत्यु

कछौना, हरदोई( आरएनआई)थाना क्षेत्र कासिमपुर के अंतर्गत संडीला गौसगंज मार्ग पर ग्राम कहली व मढ़ौआ पुलिया के मध्य तेज गति से आ रही प्राइवेट अज्ञात बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार वुधवार सांय कॉल मजदूर अवनीश पुत्र देशराज निवासी धानाखेड़ा कोतवाली कछौना उम्र 27 वर्ष व रामऔतार पुत्र भिखारी निवासी धानाखेड़ा उम्र 40 वर्ष कोतवाली कछौना बाइक से संडीला गौसगंज मार्ग पर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम कहली  व मढ़ौआ पुलिया के मध्य तेज गति से सण्डीला की तरफ से आ रही तेज गति से प्राइवेट अज्ञात बस की टक्कर से दोनों मजदूर गम्भीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सण्डीला इलाज हेतु ले जाया गया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु संडीला सीएचसी भेज दिया है। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)