अखिलेश बोले: प्रदेश को दंगों की आग में झोक रही भाजपा

यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह प्रदेश में दंगों की आग में झोक रही है।

Dec 1, 2024 - 20:40
 0  594
अखिलेश बोले: प्रदेश को दंगों की आग में झोक रही भाजपा

लखनऊ (आरएनआई) सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिनकी मंशा अमन-चैन बिगाड़ना है, उनका मकसद विकास नहीं हो सकता है। भाजपा की सोच विकास विरोधी है। भाजपा समाज को आपस में लड़ाकर सामाजिक सद्भाव को खराब कर रही है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा प्रदेश को दंगों की आग में झोंक रही है।

अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि देश और प्रदेश में दस वर्षों से सत्ता पर काबिज भाजपा ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में लूट चल रही है। जनता भाजपा के खिलाफ है। बढ़ते जनाक्रोश से घबराई भाजपा संविधान और लोकतंत्र विरोधी कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे लोग अराजक तत्वों को बढ़ावा दे रहे हैं। संविधान की शपथ लेने के बाद भी भेदभावपूर्ण ढंग से कार्य कर रहे हैं। अपनी कुर्सी को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश और देश की जनता को धोखा दे रहे है। प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। किसानों को खाद और बीज नहीं मिल रहा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि गन्ना किसानों को सही कीमत नहीं मिल रही है। धान खरीद की व्यवस्था नहीं है। किसान, नौजवान, गरीब मध्यम वर्ग समस्याओं में उलझा है। भाजपा सरकार समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए हर दिन नए-नए साजिश और षड्यंत्र कर रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.