यूपी: अंतिम संस्कार में गए लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी, तीन की मौत... 12 की हालत गंभीर
सीतापुर में अंतिम संस्कार में गए लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

सीतापुर (आरएनआई) यूपी के सीतापुर में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलट गई। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय गोताखोरों ने लोगों को निकालना शुरू किया। तब तक तीन लोगों की मौत हो गई। 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अन्य की तलाश की जा रही है।
मामला तंबौर थाना क्षेत्र के रतनगंज गांव का है। शुक्रवार को तालाब में डूबकर गांव निवासी दिनेश गुप्ता की मौत हो गई थी। शनिवार को परिजन उनका अंतिम संस्कार करने ले गए गए। शव को नाव में रखकर परिजन और क्षेत्रीय लोग शारदा नदी पार कर रहे थे।
अधिक भार होने के कारण नाव अनियंत्रित होकर बीच धारा में पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे यो मौजूद लोग नदी के छोर पर जमा हो गए। तैराकी जानने वाले लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। छह लोगों को बाहर निकाला जा सका।
सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जाच के बाद डॉक्टरों ने खुशबू पत्नी नीरज, संजय पुत्र जगदीश और 13 वर्षीय कुमकुम को मृत घोषित कर दिया। तीन की हालत गंभीर है। इन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर सूचना पर पुलिस और प्राशनिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने गोताखोरों की मदद से लोगों की तलाश कराई जा रही है।
उपजिलाधिकारी बिसवां ने बताया कि शारदा नदी में नाव पलट जाने से अभी तक नाव में सवार-16 लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। इसमें 12 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तंबौर में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों की मौत हो गई है। एक बच्चा लापता था, वह अपने घर पहुंच गया है। स्थानीय पुलिस व प्रशासन मौके पर मौजूद है। बचाव व राहत कार्य अनवरत जारी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






