अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रथम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

Mar 8, 2025 - 20:48
Mar 8, 2025 - 20:55
 0  594
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रथम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में आज स्थानीय रेडक्रॉस भवन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रथम पंक्ति की स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशाओं का जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरआर माथुर,  सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, आरएमओ डॉ. आनंद दास शर्मा,ब्लड बैंक ऑफिसर डॉ. अशोक कुमार, कार्यालय प्रबंधक आशीष सक्सेना,प्रशिक्षक अवधेश भार्गव द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षक श्रीमती भारतीय रघुवंशी का भी सम्मान किया गया। उक्त अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरआर माथुर द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को इस महिला दिवस के अवसर पर अपने कार्यों के प्रति सजग होकर कार्य करने की जानकारी दी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow