X अब xAI का हिस्सा! एलन मस्क ने अपने ही घर में किया बड़ा सौदा
आपको याद दिला दें कि एलन मस्क ने 2022 में ट्विटर (अब X) को 44 अरब डॉलर में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने इसका नाम बदलकर X कर दिया, अधिकतर कर्मचारियों को निकाल दिया और प्लेटफॉर्म की नीतियों में कई बड़े बदलाव किए।

नई दिल्ली (आरएनआई) एलन मस्क ने एक बार फिर से अपने फैसले से दुनिया को चौंका दिया है। जिस एक्स जो कि पूर्व में ट्विटर को लेकर इतना विवाद हुआ, उसे अब एलन मस्क ने बेच दिया है। हैरान करने वाले बात यह है कि एलन मस्क ने एक्स को किसी अन्य को नहीं, बल्कि अपनी ही कंपनी एक्सएआई (xAI) को बेचा है। यह सौदा 33 अरब डॉलर में हुआ है। यह डील पूरी तरह से स्टॉक-आधारित है।
xAI, जो एक AI स्टार्टअप कंपनी है, ने X को खरीदा है। यह स्टार्टअप भी एलन मस्क का ही है. एलन मस्क ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह कदम X की विशाल पहुंच और xAI की एडवांस AI क्षमताओं को एक साथ लाकर अपार संभावनाओं को खोलने में मदद करेगा।
आपको याद दिला दें कि एलन मस्क ने 2022 में ट्विटर (अब X) को 44 अरब डॉलर में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने इसका नाम बदलकर X कर दिया, अधिकतर कर्मचारियों को निकाल दिया और प्लेटफॉर्म की नीतियों में कई बड़े बदलाव किए।
एलन मस्क ने X पर पोस्ट करते हुए इस डील के फायदों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "xAI और X का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। आज हम आधिकारिक रूप से डेटा, मॉडल्स, कंप्यूट, डिस्ट्रीब्यूशन और टैलेंट को एक साथ लाने का कदम उठा रहे हैं। यह सौदा अपार संभावनाओं को खोलेगा।" उन्होंने यह भी बताया कि इस डील में xAI का मूल्यांकन 80 अरब डॉलर और X का 33 अरब डॉलर आंका गया है।
Elon Musk: टेक दिग्गज एलन मस्क ने बेचा एक्स, इस कंपनी से 33 अरब डॉलर में की डीलxAI एक अमेरिकी पब्लिक-बेनेफिट कॉरपोरेशन है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम करता है। इसे एलन मस्क ने मार्च 2023 में शुरू किया था और इसका उद्देश्य "ब्रह्मांड की सच्ची प्रकृति को समझना" बताया गया है।
xAI का मुख्यालय कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में स्थित है। जुलाई 2023 में इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया था। कंपनी की शुरुआत एलन मस्क सहित 12 लोगों की टीम के साथ हुई थी, जिनमें से कई को GPT और गूगल डीपमाइंड जैसी AI परियोजनाओं में काम करने का अनुभव था।
गूगल डीपमाइंड के पूर्व इंजीनियर इगोर बाबुशकिन को मस्क ने xAI का चीफ इंजीनियर नियुक्त किया था। नवंबर 2023 में एलन मस्क ने xAI का पहला प्रोजेक्ट 'Grok' लॉन्च किया था, जिसे बाद में X में इंटीग्रेट किया गया और कुछ महीनों बाद इसे सभी यूजर्स के लिए मुफ्त कर दिया गया। हाल के दिनों में, Grok की लोकप्रियता भारत जैसे देशों में तेजी से बढ़ी है। इस कंपनी के मालिक भी एलन मस्क ही हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






