SP आगर मालवा विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग का किया पर्दाफाश

Jul 27, 2024 - 22:29
Jul 27, 2024 - 22:30
 0  621
SP आगर मालवा विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग का किया पर्दाफाश

नलखेड़ा (आरएनआई) शादी के जाल में फंसाकर लोगों को अपना निशाना बनाता था गिरोह। नलखेड़ा पुलिस टीम ने एक प्रकरण में शादी का झांसा देकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन और गिरोह को किया गिरफ्तार। लुटेरी दुल्हन ने शादी के नाम पर 1 लाख 65 हजार रुपये लेकर की थी शादी। शादी के अगले दिन लुटेरी दुल्हन अपने गिरोह के साथ हो गई थी फरार। SP विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई थी विशेष टीम गठित। टीम ने भोपाल, राजगढ़, बोडा, पचोर और सारंगपुर सहित अन्य जगह दी थी दबिश।आगर मालवा पुलिस ने राजगढ़,सागर और भोपाल से किया लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों को गिरफ्तार।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow