युवाओं को अध्यात्म से जोड़ रही आरजे प्रतीक की सीरीज़ "मैन इन मंदिर"

आर जे प्रतीक ने लखनऊ का नाम न ही राज्य स्तर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी लखनऊ का नाम बढ़ाया है। आर जे प्रतिक रेडियो मिर्ची पर सुनाई देने के साथ काफी ज्यादा सोशल भी है। 

Apr 19, 2023 - 16:20
Apr 19, 2023 - 17:42
 0  729
युवाओं को अध्यात्म से जोड़ रही आरजे प्रतीक की सीरीज़ "मैन इन मंदिर"
युवाओं को अध्यात्म से जोड़ रही आरजे प्रतीक की सीरीज़ "मैन इन मंदिर"

लखनऊ। सोशल मीडिया की बढ़ती सजगता जो वर्तमान समय में युवाओं में बहुत देखि जा सकती है। ट्रेंड को फॉलो करने कंटेंट को वायरल बनाने और छवि बरकरार रखने में एड़ी-चोटी का जोर लगा देते है। आज कल सोशल मीडिया पर युवाओं को रील बनाते हुए देखना आम हो गया है, कोई खाने के जायके चखते हुए चटकारे लगा रहा है तो कोई ग्रीक सभ्यता से परिपक्व होने की हर मुमिकन कोशिश में लगा हुआ है। इतना ही नहीं वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर युवाओं को अपने शाररिक अंग प्रदर्शित करते हुए भी देखा जा सकता है। तो वही दूसरी ओर जरूरतमंदों की मदद करने का ग्रुप जरूरत पड़ने पर लोगो को दवा खाना और खून जैसी जरूरते पूरी करने की जिम्मेदारियां भी कई सारे युवा बखूबी निभा रहे है। बात करें अदब-ओ-आदाब के शहर लखनऊ की तो वर्तमान समय में लखनऊ के आर जे प्रतीक जिन्हे लखनऊ की आवाज़ और पक्का लखनवी के नामों से भी जाना जाता है। आर जे प्रतीक ने लखनऊ का नाम न ही राज्य स्तर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी लखनऊ का नाम बढ़ाया है। आर जे प्रतिक रेडियो मिर्ची पर सुनाई देने के साथ काफी ज्यादा सोशल भी है। 

युवाओं में इनकी ख्याति इनके काम से बनी हुई है, आर जे प्रतीक सिर्फ युवा ही नहीं हर वर्ग के चहिते है, इन्होने अपने स्तर से सड़क पर हो रही ट्रैफिक की समस्या, स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या और शिक्षा से जुडी समस्याओं पर लोगो को हो रही परेशानियों को सुना और जिम्मेदार अधिकारिओं से सम्पर्क कर उनके समक्ष वो बाते रखी और उन समस्याओं के निवारण पर भी गहन चर्चा की है। इन दिनों आर जे प्रतीक ने अपने इंस्टाग्राम @mirchiprateek पर "मैन इन मंदिर" सीरीज़ जारी किया हुआ है, जिसमें आर जे प्रतीक उत्तर प्रदेश के विश्व विख्यात मंदिर जैसे श्रीकृष्ण की भूमि मथुरा वृन्दावन की बात करते हुए आरजे प्रतीक बताते है कृष्ण होली क्यों मनाते है के बारे में आसान भाषा में बताया श्री राम की पांच खूबियों के बारे में बताया श्री राम को रामचंद्र कहे जाने के कारण पर भी रामायण के अनुसार वर्णन किया। 

आर जे प्रतीक ने अपनी इस सीरीज़ में उत्तराखंड स्थित महर्षि वशिष्ठ जी के मंदिर के बारे में भी बताया जिसके दो हज़ार से भी ज्यादा लोगो ने पसंद किया है। लखनऊ की प्राचीन सिद्द मंदिर शक्तिपीठ व मठ में जाकर वहां की खासियत प्राचीनता और महत्ववता के विषय में बात की है। अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से कई सारे मंदिरों के दर्शन करवाते है, "मन इन मंदिर" में आर जे प्रतीक खुद मंदिरों में जाकर वहां के लोगो से बात करते है। मंदिरों की प्राचीनता और लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए लोगो को अध्यात्म की तरफ और खासकर युवाओं को "मैं इन मंदिर" सीरीज़ के माध्यम से अध्यात्म और भक्ति की ओर अग्रसित करने का निरंतर प्रयास करते रहते है। 
मैन इन मंदिर सिरीज़ से जुड़ी कुछ वीडियो आप दिए हुए लिंक्स के माध्यम से भी देख सकते है।  

1. https://www.instagram.com/reel/Co6VjhXD_qh/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

2. https://www.instagram.com/reel/Co_eQydDPdU/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

3. https://www.instagram.com/reel/CqhXkeoDU9V/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

4. https://www.instagram.com/reel/CqrnV_ZOm8u/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

5. https://www.instagram.com/reel/CqwxWXuAuDc/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

6. https://www.instagram.com/reel/Cq9r1prsC6s/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

7. https://www.instagram.com/reel/CrC1FywN3bm/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0